Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुजरात: बनासकांठा में नीलगाय से टकराई कार, दो की मौत; तीन लोग घायल

  • By सुभाष यादव
Updated On: Jan 28, 2022 | 03:29 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदाबाद: गुजरात के बनासकांठा जिले (Banaskantha Accident) में एक राजमार्ग पर एक कार की नीलगाय से टक्कर के बाद हुए हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अगाथाला पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक आई आर श्रीमाली ने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे अगाथला गांव के पास डीसा-थराद राजमार्ग पर हुई।

अधिकारी ने बताया कि परिवार के पांच लोग खीमाना गांव से कार से पालनपुर जा रहे थे जब अचानक से एक नीलगाय सड़क पर आ गई और चालक को टक्कर से बचने का कोई मौका नहीं मिला।  उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान सतीश मेवाडा (53) और उनके छोटे भाई दिनेश (46) के तौर पर हुई है जो पालनपुर में सुखबाग रोड के रहने वाले थे। कार में दिनेश की बेटियां और बेटा भी सवार थे। 

उन्होंने बताया कि सतीश गाड़ी चला रहा था जबकि उसका छोटा भाई आगे की सीट पर उसके बगल में बैठा था। अन्य लोग पीछे की सीट पर थे।  श्रीमाली ने बताया, “जानवर से टकराने के बाद, कार सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी, क्योंकि चालक तेज रफ्तार वाहन को नियंत्रित करने में असमर्थ था।

गंभीर रूप से घायल होने के कारण दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लड़कियों और युवक को मामूली चोटें आईं। उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”(एजेंसी)

Gujarat accident car collided with nilgai in banaskantha two killed and three injured read here

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 28, 2022 | 03:29 PM

Topics:  

  • Car collided

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.