Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में एकमात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को बेंगलुरु ले जाया गया

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Dec 09, 2021 | 10:22 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

कोयम्बटूर/भोपाल. तमिलनाडु के कुन्नूर के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जीवित बचे इकलौते व्यक्ति ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को बेहतर इलाज के लिए बृहस्पतिवार को बेंगलुरू ले जाया गया। अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए कोयम्बटूर से हवाई मार्ग से वहां ले जाया गया।

सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के बाद 80 फीसदी तक झुलसे ग्रुप कैप्टन का वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उनकी हालत ‘गम्भीर परंतु स्थिर’ बतायी जा रही थी। रुस निर्मित हेलीकॉप्टर एमआई- 17वी5 दुर्घटना में रक्षा प्रमुख अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और सशस्त्र बल के 11 कर्मियों की मौत हो गयी। इस हेलीकॉप्टर में ग्रुप कैप्टन सिंह देश के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी जनरल रावत की वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज की यात्रा के लिए सम्पर्क अधिकारी के तौर पर मौजूद थे। वह फिलहाल इसी प्रतिष्ठित कॉलेज में इंस्ट्रक्टर के रूप में कार्यरत हैं।

इस बीच भोपाल निवासी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) केपी सिंह ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, “उन्हें (वरुण को) बेंगलुरु शिफ्ट (स्थानांतरित) किया जा रहा है। मैं वेलिंगटन पहुंच गया हूं।”

सम्बंधित ख़बरें

‘तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ अपराध आम हो गए हैं’, DMK पर जमकर बरसे पीएम मोदी, चुनाव से पहले दिया बड़ा संदेश

दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात! केरल-तमिलनाडु को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा

जयपुर से बेंगलुरु तक एलपीजी संकट से हाहाकार! 3000 से अधिक होटल बंद, अलर्ट मोड में सरकार

बिहार-हिमाचल, बंगाल को मिले नए राज्यपाल, दिल्ली में भी नए LG, विनय कुमार सक्सेना पहुंचे लद्दाख

ग्रुप कैप्टन की हालत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “अभी मैं उनकी स्थिति के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पाऊंगा।”

भोपाल हवाईअड्डा रोड पर ‘सन सिटी’ स्थित केपी सिंह के पड़ोसी लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) ईशान आर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ठीक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब बुधवार को यह दुर्भाग्यपूर्ण खबर के पी सिंह को मिली तब वह और उनकी पत्नी उमा अपने छोटे बेटे तनुज के मुंबई स्थित घर में थे। तनुज नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं।

ईशान ने कहा, “मैंने आज सुबह कर्नल के पी सिंह से बात की। उन्होंने मुझसे कहा कि उनका बेटा फाइटर (योद्धा) है और वह इस संकट को भी पार कर लेगा।”

उन्होंने याद दिलाया कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने इससे पहले पिछले साल तेजस विमान की परीक्षण उड़ान के दौरान आई बड़ी तकनीकी खामी के बाद विमान को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित उतार लिया था और वह बाल-बाल बचे थे। उनकी बहादुरी के लिए उन्हें इसी साल शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। (एजेंसी)

Group captain varun singh the lone survivor of the helicopter crash was airlifted to bengaluru

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2021 | 09:40 PM

Topics:  

  • Bengaluru
  • Helicopter Crashed
  • Tamil Nadu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.