खुशखबरी! अब सिर्फ 5 दिन में बनेगा पासपोर्ट, होगा ऑटोमेटिक वेरिफिकेशन, यहां पढ़े पूरी डिटेल्स
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली: जैसा कि हम सब जानते है, जहां बात हो विदेश टूर की तो हमें उसके लिए पासपोर्ट होना बहुत जरूरी है। कई बार वक्त पर पासपोर्ट (Passport) नहीं होने की वजह से आपके प्लान भी कैंसिल हो जाते है, लेकिन आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आये है, जिसके बारे में जानकर आप भी खुश हो जाएंगे। आइए जानते है पासपोर्ट को लेकर इस पूरी खबर के बारे में..
5 दिन में पासपोर्ट
मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि, दिल्ली में पासपोर्ट वेरिफिकेशन सुविधा पूरी तरह से ऑटोमेटिक होने जा रही है। जी हां अब पासपोर्ट पाने में भी कम दिन का इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि अब 15 दिन के बजाय अब 5 दिन में पासपोर्ट मिल जाएगा।
फूल ऑटोमेटिक वेरिफिकेशन
इतने कम समय में पासपोर्ट बनवाकर देश से बाहर जहां भी जाना चाहे, तो आप जा सकते हैं। हालांकि, पासपोर्ट का सत्यापन फिलहाल दिल्ली में ही फुल ऑटोमेटिक होने वाला है। ऐसे में अब आइए जानते हैं कि पासपोर्ट कैसे बनवाया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: वृषभ राशि वालों को मिलेगा डूबा हुआ पैसा, जानें सोमवार का भाग्यफल
राज्य में नकली दवा कंपनियों पर कसेगा शिकंजा, जांच के लिए राज्य सरकार ने बनाई विशेष समिति
सत्ता या लोकप्रियता नहीं, बल्कि RSS का लक्ष्य है राष्ट्र निर्माण; जानिए धर्म परिवर्तन पर क्या बोले मोहन भागवत
दिल्ली मेट्रो में बच्चे ने CISF जवान पैर छूकर किया सैल्यूट, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
जानें कैसे बनवाएं पासपोर्ट..
अब बारी है यह जानने की कि पासपोर्ट कैसे बनवाया जाता है। अगर आप एक भारतीय नागरिक (Indian Citizen) हैं और पासपोर्ट (Passport) बनवाने की चाहत रखते हैं तो इसके लिए आप ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के खातिर आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
ये स्टेप्स फॉलो करें
- सबसे पहले Passport Seva Online Portal पर रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद Passport Seva Online Portal पर Login करें।
- फिर अप्लाई फॉर बैकग्राउंड वेरिफिकेशन फॉर जीईपी लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद फॉर्म में जानकारियां भर दें और फिर सबमिट कर दें।
- अब Pay And Schedule Appointment का लिंक दिख रहा होगा, उसपर क्लिक करें।
- फिर Appointment जिस जगह का बुक करना चाहते हैं उसको चुनें।
- Appointment बुक करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करें।
- इसके बाद Print Application Receipt के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब प्रिंटर से आवेदन का प्रिंट निकल आएगा. आपके मोबाइल पर Appointment का मैसेज भी आएगा, उसको सेव कर लें।
- अगर पासपोर्ट सत्यापन की सुविधा पूरी तरह से ऑनलाइन हो जाएगी तो पुलिस वेरिफिकेशन आदि को फिजिकल रूप से कराने का झंझट नहीं रहेगा।
