भागलपुर घटना पर गिरिराज सिंह का बयान, RJD-राहुल गांधी पर साधा निशाना
भागलपुर के सन्हौला में कुछ लोगों द्वारा मंदिर और मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। जिसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बयान देते हुए RJD तथा राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
- Written By: प्रतीक मिश्रा
गिरिराज सिंह [स्रोत: सोशल मीडिया]
पूर्णिया: मंत्री गिरिराज सिंह ने मंदिर तथा मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने की घटना को लेकर कहा कि भागलपुर के सन्हौला में सुबह 5 बजे कुछ लोगों ने मंदिर और मूर्ति को नुकसान पहुंचाया है। सूत्रों से मुझे मालूम हुआ है, कि इसके पीछे RJD और कांग्रेस के लोग हैं। वो दंगा कराना चाहते हैं। ये गिरिराज सिंह के यात्रा के उपरांत हुआ है, मैं प्रशासन से कहता हूं कि RJD और कांग्रेस का इसमें हाथ है। राहुल गांधी ने पूरे देश में दंगा कराने की छूट दे दी है।
बता दें कि गिरिराज सिंह ‘हिन्दू स्वाभिमान यात्रा’ लेकर पुरे बिहार में भ्रमण कर रहे है। अबतक वह राज्य के कई जिला केन्द्रो पर यात्रा लेकर गए है और वहां कार्यक्रम कर चुके है। इस दौरान उनकी यात्रा का लोग जमकर स्वागत कर रहे है तथा भारी संख्या में लोग इस यात्रा से जुड़ रहे है। फ़िलहाल गिरिराज सिंह की यह यात्रा पूर्णिया पहुंच चुकी है, जहां ANI से बात करते हुए मंत्री सिंह ने राहुल गांधी तथा राजद पर निशाना साधा है।
इसे भी पढ़े : यमुना में झाग पर CM आतिशी का बयान, कहा- हरियाणा और उत्तरप्रदेश फैक्ट्री वेस्ट डालते है
सम्बंधित ख़बरें
राहुल के लौटते ही पंजाब में कांग्रेस के होंगे दो फाड़! अमित शाह से मिले पूर्व डिप्टी CM रंघावा, मचा बवाल
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
ग्वालियर में प्रहलाद पटेल का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- संविधान की बात करने वालों का इतिहास देश जानता है
राहुल गांधी को बड़ी राहत, कार्तिकेय चौहान की ओर से मानहानी केस को बंद करने की प्रार्थना; मामला हुआ क्लोज!
#WATCH पूर्णिया, बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “भागलपुर के सन्हौला में सुबह 5 बजे कुछ लोगों ने मंदिर और मूर्ति को नुकसान पहुंचाया है। सूत्रों से मुझे मालूम हुआ है कि इसके पीछे RJD और कांग्रेस के लोग हैं। वो दंगा कराना चाहते हैं। ये गिरिराज सिंह के यात्रा के उपरांत… pic.twitter.com/B7o1F3wK3F — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2024
