भागलपुर घटना पर गिरिराज सिंह का बयान, RJD-राहुल गांधी पर साधा निशाना

भागलपुर के सन्हौला में कुछ लोगों द्वारा मंदिर और मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। जिसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बयान देते हुए RJD तथा राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
giriraj singh 1
गिरिराज सिंह [स्रोत: सोशल मीडिया]
Published on: 
Updated on: 

पूर्णिया: मंत्री गिरिराज सिंह ने मंदिर तथा मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने की घटना को लेकर कहा कि भागलपुर के सन्हौला में सुबह 5 बजे कुछ लोगों ने मंदिर और मूर्ति को नुकसान पहुंचाया है। सूत्रों से मुझे मालूम हुआ है, कि इसके पीछे RJD और कांग्रेस के लोग हैं। वो दंगा कराना चाहते हैं। ये गिरिराज सिंह के यात्रा के उपरांत हुआ है, मैं प्रशासन से कहता हूं कि RJD और कांग्रेस का इसमें हाथ है। राहुल गांधी ने पूरे देश में दंगा कराने की छूट दे दी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह 'हिन्दू स्वाभिमान यात्रा' लेकर पुरे बिहार में भ्रमण कर रहे है। अबतक वह राज्य के कई जिला केन्द्रो पर यात्रा लेकर गए है और वहां कार्यक्रम कर चुके है। इस दौरान उनकी यात्रा का लोग जमकर स्वागत कर रहे है तथा भारी संख्या में लोग इस यात्रा से जुड़ रहे है। फ़िलहाल गिरिराज सिंह की यह यात्रा पूर्णिया पहुंच चुकी है, जहां ANI से बात करते हुए मंत्री सिंह ने राहुल गांधी तथा राजद पर निशाना साधा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com