राजस्थान: गैंगस्टर राजू ठेहट की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी- सामने आया VIDEO
- Written By: मृणाल पाठक
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सीकर से दिल दहला लेने वाली खतना सामने आई है। जहां, गैंगस्टर राजू ठेहट (Gangster Raju Thehat) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार से छह बदमाशों ने राजू ठेहट को उसके घर के पास ही गोली मार दी। ये वारदात सीकर के उद्योग नगर क्षेत्र में हुई है। सूत्रों के अनुसार, आनंदपाल गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की ज़िम्मेदारी ली है।
राजू ठेहट की हत्या (Raju Thehat Murder) से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस ने हरियाणा और झुंझुनू की सीमाओं को सील कर दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि, गैंगस्टर राजू ठेहट अपराध की दुनिया को छोड़ कर राजनीति में आने वाला था। सोशल मीडिया पर इस हत्या से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
जेल से जहन्नुम पहुंचा आतंकी अब्दुल रहमान, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरी कहानी?
लॉरेंस बिश्नोई गैंग में बड़ी फूट…कभी जान लुटाने वाले गोल्डी, गोदारा और भट्टी बने दुश्मन- VIDEO
घाघरा-लुगड़ी में भाग रहा था रोहित गोदारा गैंग का इनामी शूटर, अभिषेक उर्फ बटार को पुलिस ने ऐसे दबोचा
कनाडा में भारतीय गैंगस्टरों का आतंक! रोहित गोदारा गैंग ने पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर गोली चलवाई
राजस्थान में गैंगवार, कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट का दिन-दहाड़े मर्डर: सीकर में उसके घर के बाहर ही गोलियों से भूना; आनंदपाल गैंग से थी दुश्मनी#rajutheth pic.twitter.com/E1ZsJaNV4I — dayakrishan (@dayakrishan3) December 3, 2022
Courtesy: dayakrishan3
वारदात के इस वायरल वीडियो में साफ़ तरीके से देखा जा सकता है कि, बदमाश खुलेआम सड़क पर फायरिंग कर रहे हैं। वीडियो में चार आरोपी दिखाई दे रहे हैं, इन चारों के हाथ में हथियार हैं। आरोपी जैसे ही राजू ठेठ पर गोलियां बरसाते हैं, वहां भगदड़ मच जाती है। इस दौरान एक आरोपी हवाई फायर भी करता है।
वहीं, राजू की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई के रोहित गोदारा ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। रोहित गोदारा ने लिखा कि उसने आनंदपाल और और बलबीर की हत्या का बदला ले लिया है।
गौरतबल है कि, सूत्रों के मुताबिक राजू ठेठ को करीब 10 साल से मारने की प्लानिंग की जा रही थी। इस प्लान को लॉरेस, आनंदपाल गैंग और काला जठेड़ी गैंग से जुड़े शूटर बना रहे थे। राजू काफी लंबे समय से इस गैंग के निशाने पर था। पुलिस की मानें तो यह शूटर हरियाणा के बताए जा रहे हैं। वारदात में गैंगस्टर अंकित भादू, मोनू बना का जिक्र किया जा रहा है।
