कमलनाथ को बड़ा झटका, निर्दलीय विधायक और पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल BJP में शामिल
- Written By: शुभम सोनडवले
भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले रविवार रात पूर्ववर्ती कमलनाथ (Kamal Nath) सरकार में मंत्री रह चुके निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल (Pradeep Jaiswal) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
जायसवाल पहले कांग्रेस पार्टी में थे और वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में बालाघाट जिले के वारासिवनी निर्वाचन क्षेत्र से एक निर्दलीय विधायक के रूप में चुने गए थे। वह कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में मंत्री बने थे।
आज वारासिवनी-खैरलांजी की जनता के आदेशानुसार अपने समर्थकों एवं साथियों के साथ भाजपा में सम्मिलित हुआ। माननीय मख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री वी.डी शर्मा जी तथा बालाघाट के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर बिसेन जी की उपस्थिति में हम सभी ने भाजपा की सदस्यता ली। pic.twitter.com/PQWiWTZOLa — Pradeep Jaiswal Gudda (@PradeepJGudda) October 15, 2023
सम्बंधित ख़बरें
दिग्विजय सिंह बोले- ‘मैं घोर सनातनी हूं’, बीजेपी विधायक उषा ठाकुर से हुई शालीन बहस
BJP Vehicle Convoy Controversy: काफिला पड़ा महंगा! मोदी की नसीहत भूलने वाले भाजपा नेताओं की बढ़ी मुश्किलें
सीएम सुवेंदु का बड़ा एक्शन, दीदी की सरकार में बने जाति प्रमाण पत्रों की होगी जांच, 1.69 करोड़ लोग रडार पर
रिंकू सिंह के साथ AI फोटो वायरल होने पर भड़क उठीं सांसद प्रिया सरोज, 2 BJP नेताओं पर ठोंकी FIR
भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि जायसवाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश में भाजपा इकाई के अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में पार्टी का हिस्सा बने।
सत्तारूढ़ दल में वारासिवनी नगर परिषद अध्यक्ष सरिता डांगरे और उनसे पहले इस पद को संभालने वाली स्मिता जायसवाल भी शामिल हुईं। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को एक चरण में चुनाव होंगे तथा मतगणना तीन दिसंबर को होगी। (एजेंसी)
