- Hindi News »
- India »
- Former Kerala Cm Cpm Leader Vs Achuthanandan Passes Away At Age Of 101 Years
नहीं रहे केरल के पूर्व सीएम वीएस अच्युतानंदन, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
V.S. Achuthanandan Death: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन का सोमवार को निधन हो गया। पूर्व सीएम ने 101 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अच्युतानंदन 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे।

केरल के पूर्व सीएम वीएस अच्युतानंदन, फोटो: सोशल मीडिया
VS Achuthanandan Passed Away: मार्क्सवादी नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन का सोमवार को निधन हो गया। पूर्व सीएम ने 101 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पार्टी ने उनके देहांत की जानकारी शेयर की है। जानकारी के मुताबिक त्रिवेंद्रम के अस्पताल में उनका देहावसान हुआ। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और माकपा नेता उनसे मिलने अस्पताल भी गए थे। वी.एस. अच्युतानंदन साल 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे।
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन ने तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पार्टी और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने उनके निधन की पुष्टि की। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और 23 जून को संदिग्ध हृदयगति रुकने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
छह दशकों से भी लंबा रहा राजनीतिक जीवन
अच्युतानंदन का राजनीतिक जीवन छह दशकों से भी लंबा था। वे केरल की राजनीति के एक मजबूत स्तंभ माने जाते थे। उनका पूरा नाम वेलिक्ककथु शंकरन अच्युतानंदन था। वे 1964 में कम्युनिस्ट पार्टी के विभाजन के बाद सीपीआई (एम) के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्होंने सात बार केरल विधानसभा चुनाव जीते और 2006 से 2011 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। साथ ही वे 15 वर्षों तक विधानसभा में विपक्ष के नेता और 1985 से 2009 तक पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य भी रहे।
सम्बंधित ख़बरें
CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
सड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
उत्तर प्रदेश में महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका, इतने प्रतिशत बढ़े दाम
उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत एक ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता के रूप में की थी और मजदूरों, खासकर खेतिहर और ताड़ी निकालने वाले श्रमिकों के अधिकारों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया। बताया जा रहा है कि बीते कुछ वर्षों से अच्युतानंदन सार्वजनिक गतिविधियों से दूर थे और तिरुवनंतपुरम में अपने बेटे घर पर रह रहे थे। 2021 में उन्होंने प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया था। उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते उन्होंने राजनीतिक मंच से दूरी बना ली थी।
बेटे के खिलाफ दिया था जांच का आदेश
उनके निजी सचिव ए.जी. शशिधरन नायर ने उन्हें एक निर्भीक नेता बताया जो किसी भी मुद्दे पर पार्टी लाइन से हटकर भी बोलने में नहीं हिचकिचाते थे। उन्होंने 2008 की उस घटना का जिक्र किया जब अच्युतानंदन ने अपने बेटे पर लगे आरोपों की जांच स्वयं विधानसभा समिति से कराने की घोषणा की थी। ये आरेप बाद में निराधार निकले थे।
पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने पूर्व सीएम के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन जी के निधन से दुःखी हूं। उन्होंने अपने जीवन के कई वर्ष जनसेवा और केरल की प्रगति के लिए समर्पित कर दिए। मुझे उन दिनों की यादें ताजा हो रही हैं जब हम दोनों अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्री थे। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं’।
Saddened by the passing of former Kerala CM Shri VS Achuthanandan Ji. He devoted many years of his life to public service and Kerala’s progress. I recall our interactions when we both served as Chief Ministers of our respective states. My thoughts are with his family and… pic.twitter.com/hHBeC4LEKf — Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2025
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को तैयार सरकार, 25 घंटे तक संसद में होगा घमासान
CPI(M) ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि “हम कॉमरेड अच्युतानंदन के सम्मान में अपना लाल झंडा झुकाते हैं।” कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें ‘महान कम्युनिस्ट नेता’ और ‘जनता का सच्चा प्रतिनिधि’ बताया।
Mourning the passing of former Chief Minister V.S. Achuthanandan (here, releasing my book “The Elephant, the Tiger & the Cellphone” in Kerala, 2008). A giant of Kerala’s Communist movement, “VS” rose from humble origins to become a hugely popular mass leader and Chief Minister… pic.twitter.com/upehl7vFeQ — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) July 21, 2025
Former kerala cm cpm leader vs achuthanandan passes away at age of 101 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Robotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMबंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













