Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 जनवरी से 15-18 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण, केवल कोवैक्सीन उपलब्ध होने की संभावना

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Dec 27, 2021 | 06:59 AM

File

Follow Us
Close
Follow Us:

 नई दिल्ली: अगले साल तीन जनवरी से 15-18 साल आयु वर्ग के किशोरों को दिये जाने वाले कोविड निरोधक टीकाकरण के लिए सिर्फ भारत बायोटेक के टीके ‘कोवैक्सीन’ के ही उपलब्ध रहने की संभावना है। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। 

इसी के साथ स्वास्थ्य व अग्रिम मोर्चे के कर्मियों तथा गंभीर बीमारी से ग्रस्त 60 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले लोगों को तीसरी खुराक उसी टीके की लगाई जाएगी जिसकी उन्हें पहली दो खुराकें लगाई गयी हैं। 

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात राष्ट्र के नाम संदेश में ऐलान किया था कि तीन जनवरी से 15-18 साल आयु वर्ग के किशोरों के लिए कोविड रोधी टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा जबकि 10 जनवरी से स्वास्थ्य एवं अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को ‘एहतियाती खुराक’ यानी तीसरी खुराक लगाई जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

मार्च तक 100% टीकाकरण का लक्ष्य; अकोला में 31,368 का टारगेट, अब तक 23,368 बच्चों को लगे टीके

यह निर्णय वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संबंधित कोविड मामलों में बढ़ोतरी के बीच आया है। एक सरकारी सूत्र ने बताया कि भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ फिलहाल एकमात्र कोविड-19 रोधी टीका है जिसे तीन जनवरी से 15-18 साल के किशोरों को लगाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इस श्रेणी में अनुमानित आबादी सात से आठ करोड़ है।  सूत्रों ने बताया कि जाइडस कैडिला का टीका ‘जैकोव-डी’ को देश के टीकाकरण कार्यक्रम में अबतक शामिल नहीं किया गया है, यहां तक की वयस्क आबादी के लिए भी इसे शामिल नहीं किया गया है। हालांकि औषधि नियंत्रक से इसे 20 अगस्त को आपात स्थिति में इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी थी, जिससे यह देश में पहला टीका बन गया था जिसे 12-18 साल के आयु वर्ग को लगाया जा सकता है। 

कोविड-19 टीके की दूसरी और तीसरी खुराक के बीच का अंतराल नौ से 12 महीने का हो सकता है। कोविन पोर्टल पर जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं ताकि टीकाकरण की नई श्रेणी पंजीकरण करा सके। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने देश में ही विकसित कोवैक्सीन टीके को 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों पर आपात स्थिति में इस्तेमाल करने की मंजूरी शुक्रवार को दी है लेकिन कुछ शर्तें भी लगाई हैं। (एजेंसी)

For the time being only covaccine is likely to be available for vaccination of 15 18 years age group

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 27, 2021 | 06:59 AM

Topics:  

  • Complete Vaccinations

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.