Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गणतंत्र दिवस के इतिहास में पहली बार! परेड में शामिल हुई इंडोनेशिया की सैन्य टुकड़ी और बैंड

आज इंडोनेशिया के एक मार्चिंग दल और बैंड ने अपने अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव का प्रदर्शन करते हुए यहां कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बना।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 26, 2025 | 12:34 PM

इंडोनेशिया की सैन्य टुकड़ी और बैंड

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : आज यानी रविवार 26 जनवरी को इंडोनेशिया के एक मार्चिंग दल और बैंड ने अपने अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव का प्रदर्शन करते हुए यहां कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बना। देखा जाए तो यह पहली बार है कि भारत के गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया का कोई दस्ता परेड में शामिल हुआ।

यह भी पहली बार रहा कि एक इंडोनेशियाई सैन्य बैंड और एक सैन्य दल ने विदेश में किसी परेड में भाग लिया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो पारंपरिक बग्गी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ कार्तव्य पथ पर पहुंचे।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

#WATCH | Delhi: The Genderang Suling Canka Lokananta, a 190-member ensemble band from the Indonesian Military Academy (Akmil) and Marching Contingent, comprising 152 personnel from all branches of the Indonesian National Armed Forces (TNI) on Kartavya Path on 76th #RepublicDay🇮🇳… pic.twitter.com/vbyaGgVgTH — ANI (@ANI) January 26, 2025

वहीं राष्ट्रपति मुर्मू और सुबियांतों दोनों के परेड समारोह में पहुंचते ही दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका जोरदेर स्वागत किया। वहीं राष्ट्रपति मुर्मू और सुबियांतो ने भी नमस्ते की मुद्रा में उनका अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी अगवानी की। सुबियांतो से वह गले भी मिले और कुछ देर दोनों को बात करते हुए देखा गया।

गणतंत्र दिवस की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

#WATCH | 76th #RepublicDay🇮🇳 | The next on display on Kartavya Path is the Pralay Weapon System, Indigenously developed by RCI, DRDO, followed by Assam Rifles Marching Contingent, followed by Assam Rifles Band on the Kartavya Path, during the Republic Day Parade. (Source: DD… pic.twitter.com/OpIw75JiJC — ANI (@ANI) January 26, 2025

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी दें कि वह भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले चौथे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति हैं। इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे। इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बल (टीएनआई) के 152 कर्मियों की मार्चिंग टुकड़ी ने परेड के दौरान बेहतरीन अंदाज में मार्च किया और लोगों की खूब तालियां बटोरीं। इस टुकड़ी में सशस्त्र बलों की सभी शाखाओं-सेना, नौसेना और वायु सेना-के कर्मी शामिल थे। दल ने ‘‘भिन्नेका तुंगगल इका” (विविधता में एकता) की भावना का प्रतिनिधित्व किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

For the first time in the history of republic day indonesias military contingent and band took part in the parade

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 26, 2025 | 12:32 PM

Topics:  

  • Indonesia
  • Republic Day 2025

सम्बंधित ख़बरें

1

इंडोनेशिया के नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, 16 लोग जिंदा जले, सामने आया खौफनाक VIDEO

2

इंडोनेशिया में भीषण सड़क हादसा, कंक्रीट बैरियर से टकराकर पलटी बस, 16 यात्रियों की मौत

3

तबाही के मलबे में दबा इंडोनेशिया, अस्पताल-स्कूल-पुल सब तबाह; अब तक 1000 से अधिक मौंते

4

चारो ओर काला धुआं, चीखें और अफरातफरी… जकार्ता में आग ने मचाई तबाही, 20 लोगों की जलकर मौत-VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.