

रायपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ईंट के भट्ठे (brick kiln) में दम घुटने से करीब पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हाहाकार मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। शवों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौत कैसे हुई अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच में बताया कि दम घुटने से पांच लोगों की मौत हुई है।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1635867316750635008
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले (Mahasamund district) के एक ईंट भट्ठे में दम घुटने से पांच लोगों की मौत की पुष्टि पुलिस ने की है। भारी संख्या में लोग और पुलिस मौजूद है। फ़िलहाल इस घटना में अभी अधिक जानकारी आनी बाकी है।