बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, धू-धू कर डिब्बे जले; देखें घटनास्थल का वीडियो
- Written By: सुभाष यादव
ट्रेन के डिब्बे जले (Photo Credits-ANI Twitter)
नई दिल्ली: बिहार (Train Fire in Bihar) के मधुबनी रेलवे स्टेशन (Madhubani Railway Station) पर खड़ी एक ट्रेन में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि आग ट्रेन की पांच बोगियों में लगी है।
वहीं एक अच्छी खबर यह रही कि यह ट्रेन खाली थी। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किये वीडियो में देखा जा सकता है कि आग कितनी तेज है। उसे बुझाने का काम तेजी से जारी है। स्टेशन पर मौजूद लोग पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।
देखें वीडियो-
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
31 हाईटेक बस डिपो, 200 करोड़ का बॉन्ड… बिहार कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, 29 फैसलों पर लगाई मुहर
भरत तिवारी के खिलाफ केस जुटा रही पुलिस, श्राद्धकर्म खत्म होते ही तेज की जांच, देश भर में शुरू हस्ताक्षर अभियान
#WATCH | Fire breaks out in an empty train at Madhubani railway station in Bihar pic.twitter.com/Rps2N8gwKk — ANI (@ANI) February 19, 2022
गौर हो कि इससे पहले यूपी में मथुरा के पुराने बस अड्डे पर सवारियों से खचाखच भरी एक बस में अचानक आग लग गई थी। देखते-देखते इस आग ने भयंकर रूप ले लिया था। इस हादसे में एक शख्स जिंदा जल गया था। जिसकी पहचान नहीं हो पाई थी। इस हादसे में आठ से 10 लोगों को मुश्किल से बचाया गया था।
