-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Finance Minister Nirmala Sitharaman Will Create A New Record By Presenting The Budget 6 Times
लगातार 6 बार बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाएंगी वित्त मंत्री, जानें किन मंत्रियों को पीछे छोड़ आगे निकलेंगी निर्मला सीतारमण
- Written By: अक्सा अंसारी

(डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: देश भर की नजर 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट (Budget 2024) पर टिकी है। इस बार का बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) के लिए बेहद ही खास होने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार छठी बार बजट पेश कर रिकॉर्ड बनाने वाली है।
इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण छठी बार बजट पेश करने जा रही हैं। जिसके साथ ही वे सबसे ज्यादा आम बजट (Union Budget) पेश करने वाली महिला वित्त मंत्री बन जाएंगी। निर्मला सीतारमण लगातार छठा बजट पेश करने जा रही हैं। उन्होंने अब तक 5 वार्षिक बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया है। बता दें, यह उपलब्धि अब तक केवल पूर्व प्रधान मंत्री मोरारजी देसाई ने ही हासिल की है।
इन मंत्रियों के नाम थे रिकॉर्ड
1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करने के साथ, सीतारमण अपने पूर्ववर्तियों जैसे-
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: लगातार महंगा होता जा रहा पेट्रोल-डीजल, 11 दिनों में 4 बार दाम बढ़ाए
शेयरों पर टैक्स सिस्टम पर पुनर्विचार को तैयार सरकार, वित्त मंत्री ने LTCG या STT हटाने के दिए संकेत
पेट्रोल-डीजल की महंगाई के बीच क्या है वित्त मंत्री का ‘3F Formula’? जिसने बदल दी ग्लोबल मार्केट की टेंशन
बंगाल चुनाव: TMC ने निर्मला सीतारमण के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, भ्रष्ट आचरण के आरोप से मची खलबली
मनमोहन सिंह
अरुण जेटली
पी चिदंबरम
यशवंत सिन्हा
के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगी, जिन्होंने लगातार पांच बजट पेश किए थे।
(डिजाइन फोटो)
निर्मला सीतारमण बनाएगी रिकॉर्ड
निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को छटा बजट पेश कर सबसे ज्यादा बजट पेश करने वाले मंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। वित्त मंत्री के रूप में देसाई ने 1959-1964 के बीच पांच वार्षिक बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया था।
बता दें,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी को पेश किए जाने वाला अंतरिम बजट 2024-25 एक वोट-ऑन-अकाउंट होगा जो सरकार को अप्रैल-मई के आम चुनावों के बाद नई सरकार आने तक कुछ निश्चित धनराशि खर्च करने का अधिकार देगा। चूंकि संसदीय चुनाव होने वाले हैं, इसलिए सीतारमण के अंतरिम बजट में कोई बड़ा नीतिगत बदलाव नहीं होगा।
मोरारजी देसाई के नाम है ये रिकॉर्ड
आपको बता दें, ब तक सबसे ज्यादा आम बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई (Morarji Desai) है। उन्होंने वित्त मंत्री रहते हुए 10 बार आम बजट पेश किया। मोरारजी देसाई 13 मार्च 1958 से लेकर 29 अगस्त 1963 तक देश के वित्त मंत्री रहे। इसके बाद 1967 से 1969 तक वह दूसरी बार फाइनेंस मिनिस्टर बने।
Finance minister nirmala sitharaman will create a new record by presenting the budget 6 times
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMउज्जैन: फायर अधिकारी से मारपीट के बाद निगम का एक्शन, होटल किया सील; बुलडोजर कार्रवाई के दौरान 2 घंटे तक हंगामा
Jul 09, 2026 | 11:02 PME20 के बाद अब E85 की एंट्री! पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता होगा नया ईंधन, हरदीप सिंह पुरी का बड़ा ऐलान
Jul 09, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














