February 2025 School Holidays: फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानिए आपके बच्चों को कितने दिनों की मिलेगी छुट्टी
February 2025 School Holidays: फरवरी 2025 का महीना न केवल पढ़ाई के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इस महीने में कई प्रमुख त्योहार और कार्यक्रम भी आ रहे हैं, जिसके लिए स्कूलों में छुट्टियां दी जाएंगी।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
फरवरी में स्कूल की छुट्टी, फोटो - पिक्सेल्स
नवभारत डिजिटल डेस्क : स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां अब खत्म हो चुकी हैं और छात्र अपनी पढ़ाई और स्कूल के माहौल में वापस लौटने लगे हैं। ठंड के कारण कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई थीं, ताकि बच्चों को मौसम की मार से बचाया जा सके। हालांकि, अब तापमान में सुधार के साथ ही अधिकांश स्कूले फिर से सामान्य रूप से काम करने लगी हैं।
फरवरी 2025 का महीना न केवल पढ़ाई के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इस महीने में कई प्रमुख त्योहार और कार्यक्रम भी आ रहे हैं, जिसके लिए स्कूलों में छुट्टियां दी जाएंगी। यह छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए राहत और नए उत्साह के साथ काम पर लौटने का समय है।
ऐसे में आज हम बात करने वाले हैं कि फरवरी 2025 में स्कूलों में कितनी छुट्टियां मिलने वली है ताकि छात्र और अभिभावक अपनी छुट्टियों की पहले से योजना बना पाए, तो इसके लिए पढ़ते जाइए इस खबर को अंत तक।
सम्बंधित ख़बरें
‘AC में बैठने वाले अफसरों को क्या पता विदर्भ की गर्मी?’ 15 जून से स्कूल खोलने के फैसले पर भड़के शिक्षक
गर्मियों की छुट्टियों पर सरकार का आदेश जारी, 2 मई से ‘वेकेशन’, पर विदर्भ में 1 जुलाई की मांग क्यों?
शिक्षा बोर्ड का नया एजुकेशनल कैलेंडर, 2 मई से गर्मियों की छुट्टी, 15 जून से खुलेंगे स्कूल
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, सरकार ने स्कूल बंद करने का दिया निर्देश; ऑनलाइन चलेंगी क्लास
बसंत पंचमी की छुट्टी
बसंत पंचमी, जिसे वसंत पंचमी या श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है, वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। यह त्योहार हिंदू महीने माघ के पांचवें दिन मनाया जाता है। यह दिन ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन कई राज्यों में स्कूल बंद रहते हैं। इस बार 2 फरवरी को बसंत पंचमी मनाया जा रहा है।
शिवाजी की जयंती
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 19 फरवरी को मनाई जाती है। यह महान मराठा शासक का जन्मदिन है, जो अपने नेतृत्व, साहस और प्रशासनिक क्षमता के लिए जाने जाते हैं। इस साल 19 फरवरी को उनकी 395वीं जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में स्कूल बंद रह सकते हैं।
गुरु रविदास जयंती की छुट्टी
गुरु रविदास जयंती को भक्ति आंदोलन के संत और कवि गुरु रविदास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह दिन उत्तर भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। समानता, सामाजिक न्याय और भक्ति के उनके संदेश को याद करते हुए कई क्षेत्रों में 24 फरवरी के दिन स्कूल बंद रह सकते हैं।
महाशिवरात्रि की छुट्टी
महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, प्रार्थना करते हैं और पूजा के लिए मंदिरों में जाते हैं। यह त्योहार फाल्गुन महीने की कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है। भारत के कई हिस्सों में इस दिन 26 फरवरी को स्कूल बंद रहते हैं। आपको बताते चलें कि इसके अलावा फरवरी में 3 रविवार की छुट्टियां हैं, वसंत पंचमी 2 फरवरी रविवार को है, इसलिए इन त्योहारों के अलावा छात्रों को 3 रविवार की छुट्टियां मिलेंगी।
ध्यान देने वाली बात : छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने राज्य सरकार के परिपत्र में छुट्टियों की पूरी सूची की पुष्टि करें।
