Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका के नाक में दम करने वाला मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नीतीश कौशल गिरफ्तार, RICO केस में FBI की बड़ी कार्रवाई

FBI Arrest Nitish Kaushal: अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने 'रैकेटीयर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशन्स' (RICO) साजिश के संघीय आरोप में नीतीश कौशल को गिरफ्तार किया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 17, 2026 | 08:52 AM

एफबीआई ने नीतीश कौशल को किया गिरफ्तार (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Who is Nitish Kaushal: अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने ‘रैकेटीयर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशन्स’ (RICO) साजिश के संघीय आरोप में नीतीश कौशल को गिरफ्तार किया है। अमेरिका में गैंगस्टर लाला उर्फ नीतीश कौशल पर एफबीआई ने शिकंजा कसते हुए अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले ही अमेरिका की एफबीआई ने नीतीश कौशल को मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स की लिस्ट में शामिल किया था।

26 साल के नीतीश कौशल को गुरुवार को एफबीआई यानी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की वांटेड लिस्ट में शामिल करने के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। बता दें, कि लाला उर्फ नीतीश कौशल पर एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन का हिस्सा होने और अपहरण-मारपीट जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के कई आरोप है।

एफबीआई ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

एफबीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी। एफबीआई ने पोस्ट में लिखा, “हमारे @USBPChiefSWB पार्टनर्स हमारी उत्तरी सीमा की सुरक्षा और हिफ़ाज़त के लिए जो बेहतरीन काम कर रहे हैं, उसी की वजह से लॉस एंजल्स का यह खतरनाक भगोड़ा आज सुबह वर्मोंट में पकड़ा गया। #FBIAlbany उनकी इस साझेदारी के लिए आभारी है और हमारी सीमाओं की सुरक्षा करने और समुदायों को खतरनाक अपराधियों से सुरक्षित रखने के लिए कानून लागू करने वाली एजेंसियों के हर स्तर पर अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

सम्बंधित ख़बरें

US Visa Rules: ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला, विदेशी छात्रों के लिए अमेरिका में 4 साल की समय सीमा तय

तेल-गैस फिर होगा महंगा! ईरान बढ़ाएगा जंग का दायरा, तो भारत में क्यों मचेगा हाहाकार? जानिए अंदर की कहानी

कमजोर होती US इकोनॉमी को संभालेंगे रघुराम राजन! RBI के पूर्व गवर्नर समेत 3 भारतीयों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO

Thanks to the outstanding work our @USBPChiefSWB partners are doing to ensure the safety and security of our Northern Border, this dangerous fugitive from @FBILosAngeles was captured early this morning in Vermont. #FBIAlbany is thankful for their partnership and remains committed… pic.twitter.com/d1i6eh9Jaq — FBI Albany (@FBIAlbany) July 16, 2026

गैंगस्टर नीतीश कौशल के खिलाफ हुआ था अरेस्ट वारंट जारी

गैंगस्टर नीतीश कौशल के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया था। उस पर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लिए अपहरण, मारपीट और हिंसा की अन्य आपराधिक मामलों को अंजाम देने का आरोप है। 25 जून, 2026 को अमेरिका में कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की फेडरल कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। उस पर रैकेटीयर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशन्स (RICO) एक्ट के तहत साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें – Operation Hard Ball: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, 24 लोग किए गए गिरफ्तार

FBI के वॉन्टेड नोटिस के अनुसार, गैंगस्टर नीतीश कौशल, उर्फ ​​लाला, एक भारतीय नागरिक है। उस पर भगवानपुरिया संगठित अपराध गिरोह की ओर से अपहरण और मारपीट जैसी कई हिंसक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। एफबीआई काफी समय से आरोपी गैंगस्टर नीतीश कौशल की तलाश कर रही थी।

Fbi arrests most wanted gangster nitish kaushal rico case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 08:31 AM

Topics:  

  • America
  • Crime
  • FBI
  • FBI investigation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.