झारखंड के चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 इनामी नक्सली ढेर

झारखंड पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार यहां चतरा में मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर हुए हैं।
encounter
File Photo
Published on: 
Updated on: 

रांची : झारखंड (Jharkhand) में सुरक्षाबलों (security forces) को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में 5 नक्सली (Naxalites) मार गिराए गए हैं। इनपर लाखों रूपये का इनाम था। जानकारी के अनुसार यहां  चतरा में हुए मुठभेड़ में मरे गए नक्सलियों के पास से 2 एके 47 बरामद किया गया है। फ़िलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

झारखंड पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार यहां चतरा में मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर हुए हैं। इनमें से दो पर 25-25 लाख रुपये का इनाम है, जबकि दो पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम है। मरे गए नक्सलियों के पास से 2 एके 47 बरामद हुआ है। ऑपरेशन अभी जारी है।

झारखंड के चतरा जिले से सटे सीमा पर सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षा बलों ने पलामू-चतरा सीमा पर माओवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था‌। इस अभियान में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ-साथ पलामू और चतरा के जिला बल को लगाया तैनात किया गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com