Bihar Election Result के बीच सामने आई गड़बड़ी, चुनाव आयोग ने किया ऐसा कांड...कि उड़ गए सबके होश

Bihar Assembly Elections: चुनाव आयोग की वेबसाइट पर बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान तेज़ी से अपडेट हो रहे हैं। इसी बीच, वेबसाइट पर एक गड़बड़ी हुई जिससे लोग हैरान रह गए।
election-commission-error-bihar-results-controversy-explained
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Updated on

Election Commission Mistake in Bihar Election Result: चुनाव आयोग की वेबसाइट पर बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान तेज़ी से अपडेट हो रहे हैं। इसी बीच, वेबसाइट पर एक गड़बड़ी हुई जिससे लोग हैरान रह गए। पुष्पम प्रिया की प्लुरल्स पार्टी भी एक सीट पर आगे चल रही थी। लेकिन उस सीट पर क्लिक करने पर पेज खुला और पता चला कि पार्टी के उम्मीदवार सत्य प्रकाश को उस समय सिर्फ 14 वोट ही मिले थे।

इसके साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दीपू सिंह को 2 हजार 960 वोट मिले थे, लेकिन उनकी बढ़त शून्य थी। इतना ही नहीं अधिकतर उम्मीदवारों के नाम के आगे "Lost" लिखा हुआ था, जिसमें सबसे आगे चल रहे उम्मीदवार दीपू सिंह भी शामिल थे।

14 वोट पाकर 2747 वोट से आगे!

एक और उम्मीदवार अभिषेक कुमार को सिर्फ 12 वोट मिले थे, पीछे चल रहे थे। इसी तरह सबसे आगे चल रहे उम्मीदवार को हारे हुए दिखाया गया और कई सीटों पर उम्मीदवारों के आगे "Lost" लिखा हुआ था। जबकि महज 14 वोटों के साथ सत्य प्रकाश को 2 हजार 747 वोटों से आगे दिखाया गया था।

Bihar Results Elections Commission
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर गड़बड़ी (स्क्रीनशॉट)

आखिर क्यों सामने आई ये गड़बड़ी?

ऐसा चुनाव आयोग की किसी तकनीकी गड़बड़ी या डेटा फीड में किसी समस्या के कारण हुआ होगा। यही वजह थी कि समस्या का जल्द ही समाधान हो गया। हालांकि, कुछ अन्य सीटों पर भी यही देखने को मिला। एकमा सीट पर भी यही देखने को मिला। यहां निर्दलीय उम्मीदवार जितेंद्र कुमार कन्नौज को केवल 54 वोटों से आगे दिखाया गया।

इसके अलावा, जदयू के प्रमुख उम्मीदवार मनोरंजन सिंह को 3175 वोटों से पराजित दिखाया गया। इस सीट पर अधिकांश उम्मीदवारों को पराजित दिखाया गया, जबकि जवाहर प्रसाद और अभिजीत अभिज्ञान को केवल 45 और 38 वोट मिले, जिन्हें मुकाबले में दिखाया गया।

बिहार में फिर एक बार- नीतीश कुमार

फिलहाल इस गड़बड़ी को सही कर लिया गया है। अब चुनाव आयोग की वेबसाइट पर तेजी से रुझान दिखाए जा रहे हैं। 12.25 बजे के आंकड़ों के अनुसार, एनडीए ने 183 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है और एक बार फिर बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनती दिखाई दे रही है। अंतिम नतीजों में अब किसी भी तरह के बड़ी उलटफेर की संभावना कम है।

Navbharat Live
navbharatlive.com