Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ED की बड़ी कार्रवाई! ऑनलाइन सट्टेबाजी-जुआ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Aug 26, 2023 | 09:37 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ ऐप संचालित करने के आरोपी व्यक्तियों और कंपनियों के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत पांच करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। केंद्रीय एजेंसी की जांच बेंगलुरु पुलिस की प्राथमिकी से उपजी है, जिसे शुरू में माल एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने ऑनलाइन जुआ, सट्टेबाजी और संदिग्ध अवैध गतिविधियों में कंपनियों की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए दर्ज किया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बयान में कहा कि धनशोधन रोधी अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जारी एक अस्थायी आदेश के तहत जब्त बैंक जमा का कुल मूल्य 5.87 करोड़ रुपये है। एजेंसी ने कथित धोखाधड़ी वाले ऐप की पहचान बीस्टारटेक, खेलो24बेट और बेटिनएक्सचेंज के रूप में की थी।

एजेंसी ने कहा कि जांच में पाया गया कि आरोपी श्यामला एन और उमर फारूक द्वारा अन्य व्यक्तियों के दस्तावेजों का उपयोग करके कई कंपनियां पंजीकृत की गईं। एजेंसी ने आरोप लगाया कि कंपनियों के एचआर (मानव संसाधन) प्रबंधक ने “अवैध रूप से” कई सिम कार्ड खरीदे और ऑनलाइन लेनदेन के लिए उन्हें बैंक खातों से जोड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सरकार की सख्ती, एक झटके में 242 वेबसाइट्स ब्लॉक, युवाओं को मिल रही बड़ी राहत

बल्लारपुर तालुका के गिलबिली शिवार में मुर्गों की लड़ाई पर जुआ, सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

जुआ-शराब अड्डों पर भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 लाख रुपए का माल बरामद

YouTube ने कसे शिकंजा: अब गैंबलिंग और वाइलेंट गेमिंग कंटेंट पर सख्त नियम लागू

बयान में कहा गया है कि रॉकस्टार इंटरएक्टिव, इंडी वर्ल्ड स्टूडियो, फाल्कन एंटरटेनमेंट एजेंसीज, द नेक्स्ट लेवल टेक्नोलॉजी, रिफ्ट गेमर टेक्नोलॉजीज, रियलिटी कोड टेक्नोलॉजी, टेनेस सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रॉनिक वर्चुअल सॉल्यूशंस, ज़ाज़ागो सिस्टम्स, ज़िंगा इंटरएक्टिव, व्हेल बाइट्स टेक्नोलॉजी, लोबिटकोड इंटरएक्टिव एजेंसी, ओकुलस वाल्व एंटरटेनमेंट और नेस्ट्रा वेब सॉल्यूशंस जैसी समूह इकाइयां सट्टेबाजी और जुए के नाम पर जनता को धोखा देकर रकम एकत्र करने के इरादे से बनायी गई थी। (एजेंसी)

Eds big action assets worth rs 5 crore attached in money laundering case related to online betting gambling

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 26, 2023 | 09:37 PM

Topics:  

  • Online Gambling

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.