रोहित पवार के बाद मुंबई की पूर्व महापौर पेडणेकर ED ने भेजा नोटिस, 25 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
- Written By: किर्तेश ढोबले
मुंबई: कोविड-19 महामारी (Covid-19) के दौरान बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा शवों को रखने के लिए बैग की खरीद में कथित घोटाले की जांच के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिवसेना (यूबीटी) नेता और मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर (Kishori Pednekar) को 25 जनवरी को तलब किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह दूसरी बार है जब जांच एजेंसी ने पेडणेकर को पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारी ने कहा कि वह पिछले साल नवंबर में ईडी के सामने पेश हुई थीं। उन्होंने कहा कि एजेंसी कोविड-19 से जान गंवाने वालों के लिए शव रखने के बैग की खरीद में धन शोधन में पेडणेकर की कथित भूमिका के बारे में उनसे पूछताछ करना चाहती है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पेडणेकर और बीएमसी के दो अधिकारियों पर मामला दर्ज किया था, जिन्होंने शव रखने के बैग की खरीद में अनियमितता का आरोप लगाया था। ईडी की जांच ईओडब्ल्यू की प्राथमिकी पर आधारित है।
सम्बंधित ख़बरें
एक मच्छर आदमी को…, धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, फ़िल्मी डायलॉग से कसा तंज
तिरंगा मोर्चा नहीं होगा रद्द, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन, ठाकरे बंधुओं का ऐलान
देवेंद्र फडणवीस होंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? राउत का बड़ा दावा, कौन होगा महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री?
अहंकार की हार और सत्य की जीत, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुंबई में जश्न, जानिए क्या बोला पूरा विपक्ष
(एजेंसी)
