- Hindi News »
- India »
- Ed Raid On Aap Mp Sanjeev Arora House Manish Sisodiya And Sanjay Singh Attack On Bjp
आप पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, सिसोदिया-संजय सिंह ने BJP को घेरा
- Written By: मृणाल पाठक
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी ने उनके जलंधर स्थित घर पर शिकंजा कसा है। ईडी के सूत्रों की मानें तो उन्होंने धोकाधड़ी करके जमीन एलॉट करवाई थी। इसी मामले में ईडी यह छापेमारी शुरू की है।

संजीव अरोड़ा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी ने उनके जलंधर स्थित घर पर शिकंजा कसा है। ऐसे में अब आप पार्टी के नेते भाजपा पर भड़क गए हैं और सरकार पर हमला बोल रहे हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने इस छापेमारी को लेकर मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।
दरअसल, ईडी के सूत्रों की मानें तो आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा का अपना बिजनेस है। ऐसे में उन्होंने धोकाधड़ी करके जमीन एलॉट करवाई थी। इसी मामले में ईडी यह छापेमारी शुरू की है।
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आज फिर मोदी जी ने अपनी तोता मैना को खुला छोड़ दिया है। आज सुबह से ही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी छापेमारी कर रही है। पिछले दो साल में उन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर, मेरे घर, संजय सिंह के घर, सत्येंद्र जैन के घर पर छापेमारी की। कहीं कुछ नहीं मिला, लेकिन मोदी जी की एजेंसियां एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में पूरी लगन से लगी हुई हैं।’
सम्बंधित ख़बरें
प्राजक्त तनपुरे ने थामा भाजपा का दामन, शरद पवार की NCP को लगा बड़ा झटका
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
ममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
Bihar Politics: बीजेपी प्रदेश कमिटी का ऐलान, 38 नेताओं में 14 उपाध्यक्ष, कई पूर्व विधायकों को मिली जगह
आज फिर मोदीजी ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है।
आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर ED वाले रेड कर रहे है। पिछले दो सालों मैं इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड… — Manish Sisodia (@msisodia) October 7, 2024
उन्होंने आगे कहा, ‘ये लोग आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, लेकिन चाहे वे कितनी भी कोशिश कर लें, आम आदमी पार्टी के लोग न रुकेंगे, न बिकेंगे, न डरेंगे।’
मनीष सिसोदिया के अलावा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘एक और सुबह, एक और छापेमारी। ईडी आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर पहुंच गई है। मोदी जी की फर्जी केस बनाने वाली मशीन 24 घंटे आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ी है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कई बार उन्हें फटकार लगाई है कि झूठे केस बनाना बंद करो, लेकिन फिर भी ईडी को समझ नहीं आ रहा है। ये एजेंसियां कोर्ट की बात नहीं मानती, सिर्फ अपने आकाओं की बात मानती हैं।’
यह भी पढ़ें- चेन्नई एयर शो में हुए हादसे पर AIADMK ने स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा, सरकार को ठहराया जिम्मेदार
जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब विधानसभा में जीत के बाद आप ने 5 राज्यसभा सांसदों के नाम पेश किए थे। इसमें राघव चड्ढा, हरभजन सिंह और अशोक मित्तल के साथ कपड़ा कारोबारी संजीव अरोड़ा का नाम है। अरोड़ा लुधियाना के बड़े कारोबारियों में से एक हैं, जो अरोड़ा कृष्ण प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट चलाते हैं।
Ed raid on aap mp sanjeev arora house manish sisodiya and sanjay singh attack on bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMगुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
May 30, 2026 | 06:30 PMदिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
May 30, 2026 | 06:28 PMनर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
May 30, 2026 | 06:26 PMपहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी Hema Malini, ‘ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट’ में दिखेगा नया अंदाज
May 30, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













