Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सुबह-सुबह डोली धरती, भारत से लेकर इंडोनेशिया तक भूकंप के झटके

भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए वहीं इंडोनेशिया के सुमात्रा में भी भूकंप आया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 18, 2025 | 07:23 AM

भूकंप, सांकेतिक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

भारत के अरुणाचल प्रदेश में आज सुबह-सुबह भूकंप महसूस हुआ वहीं इसके अलावा इंडोनेशिया के सुमात्रा में भी भूकंप आया है, अरुणाचल प्रदेश में 3.8 तो सुमात्रा में तीव्रता 4.6 रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में सुबह 05:06 बजे भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर 3.8 की तीव्रता का भूकंप आया है।

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप की तीव्रता कम रही जिसके चलते फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान या बड़े पैमाने पर क्षति की कोई खबर सामने नहीं आई है। भूकंप के यह झटके अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में महसूस किए गए हैं, भूकंप के झटके महसूस होने के बाद स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा।

An earthquake with a magnitude of 3.8 on the Richter Scale hit Dibang Valley, Arunachal Pradesh at 05:06:33 IST today: National Center for Seismology pic.twitter.com/n7NntxFpKY — ANI (@ANI) May 18, 2025

सम्बंधित ख़बरें

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO

प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश

UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप

बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग

इंडोनेशिया में 4.6 तीव्रता का भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि रविवार यानी 18 मई की सुबह करीब 2 बजकर 50 मिनट पर इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में भकंप के झटके लगे हैं, भूकंप का केंद्र 58 किलोमीटर की गहराई में मिला। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। सुमात्रा में भूकंप से अब तक किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है पर प्रशासन हालातों पर निगाह बनाए हुए है।

EQ of M: 4.6, On: 18/05/2025 02:50:22 IST, Lat: 2.86 N, Long: 96.35 E, Depth: 58 Km, Location: Northern Sumatra, Indonesia.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/yBE9LDQZrM
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) May 17, 2025

ChatGPT का स्मार्ट इस्तेमाल: जानिए कैसे करें कामकाज में और भी बेहतर उपयोग

म्यांमार में भूकंप ने मचाई थी तबाही

चिली से पहले म्यांमार में भारी भूकंप के चलते भारी तबाही मची थी। वहां 24 घंटों में दो बार भूकंप दर्ज किया गया था। कुदरत के कहर ने 1600 से अधिक लोगों की जान ले ली थी। इसके अलावा अभी भी हजारों लोग लापता हैं। कई जगह से अभी भी मलबा उठवाया जा रहा है। हजारों गृहस्थियां बर्बाद हो गई हैं। भारत की ओर से भी म्यांमार में सहायता भेजी गई थी।

Earthquake tremors felt in arunachal pradesh and indoneshia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2025 | 07:23 AM

Topics:  

  • Arunachal Pardesh
  • Earthquake
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.