

गंगटोक: सिक्किम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज यानी शुक्रवार के सुबह की शुरूआत भूकंप के झटके के साथ हुई। शुक्रवार सुबह 6:57 बजे सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। हलांकि अभी तक इस झटके से किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति होने की खबर सामने नहीं आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके का असर सिक्कम में ज्यादा देखा गया लेकिन इसके झटके बिहार में भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के काफी करीब बताया जा रहा है। ऐसे में इसका असर भारत में पश्चिम बंगाल और बिहार में महसूस किया गया। वहीं, नेपाल और भूटान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप केंद्र के द्वारा दी गई जानकारी की माने तो सिक्किम में आज सुबह आएं भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी। इस कारण जान-माल का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन ऐसे पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात के मौसम में भूकंप आने पर मुख्य रूप से भूस्खलन का खतरा अधिक हो जाता है। जो कि एक बड़ी तबाही के तौर पर साबित होता है।
इन दिनों लगातार रूप से देश दुनिया में कई सारी प्रकृतिक आपदाओं की घटना सामने आ रही है, जिसमें एक बड़ी आपदा के तौर पर भूकंप है जिससे सैकड़ों घर एक साथ प्रभावित हो जाते है। चलिए अब आपको बताते है कि आखिर भूकंप के झटके आते कैसे है? रअसल, हमारी धरती के अंदर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स अपनी जगह पर स्थिर रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी समुद्र तल या दरार बन जाती है। इस वजह से धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं।