Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली-NCR में लगे भूकंप के तेज झटके, 4 दिन में दूसरी बार डोली धरती, घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Nov 06, 2023 | 05:12 PM

Earthquake in Kutch

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में सोमवार शाम को फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए। जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में चार के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे डरे सहमे लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

मीडिया खबर के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दरसअल, भूकंप नेपाल में आया है, जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Strong earthquake tremors felt in Delhi pic.twitter.com/wZmcnIfH1u — ANI (@ANI) November 6, 2023

नेपाल में अब तक 157 लोगों की मौत

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के मुताबिक भूकंप 4 बजकर 16 मिनट पर नेपाल में आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 रही। जबकि, इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर अंदर रही। नेपाल में चार दिन के भीतर यह चौथा भूकंप है। यहां शुक्रवार को आए 6.4 तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप से अब तक 157 लोगों की मौत हो गई है और 250 से अधिक घायल हुए हैं। भूकंप का केंद्र जाजरकोट के रमीदाना में था। यहां खोज और बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया है। 

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा-सिर्फ योजनाएं बनाने से काम नहीं चलेगा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का वांटेड शूटर पकड़ाया, दिल्ली और राजस्थान की पुलिस ने मिलकर दबोचा

दिल्ली में जहरीली हवा का ‘आपातकाल’, 437 पहुंचा औसत AQI, आनंद विहार 500 के करीब; ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद के दिल्ली आवास पर लगी भीषण आग, बाल-बाल बची जान, दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर

Earthquake of Magnitude:5.6, Occurred on 06-11-2023, 16:16:40 IST, Lat: 28.89 & Long: 82.36, Depth: 10 Km ,Region: Nepal for more information Download the BhooKamp App https://t.co/TXMwjzCLks @KirenRijiju @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia @Indiametdept pic.twitter.com/HM8ZaYMlZH — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) November 6, 2023

लोगों ने कड़ाके की ठंड में बिताई रातें

भूकंप से जाजरकोट और रुकुम जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। यहां कई मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि कई मकानों की हालत ऐसी हो गई है कि वहां रहा नहीं जा सकता। लोगों ने कड़ाके की ठंड में घरों के बाहर रातें बिताई। स्थानीय लोगों ने रात भर खुद को गर्म रखने के लिए अस्थायी आश्रय बनाने के वास्ते प्लास्टिक की चादर और पुराने कपड़ों सहित जो भी सामग्री मिली, उसका उपयोग किया। लोगों हर संभव मदद प्रदान करने की कोशिश की जा रही है।

2015 के बाद सबसे विनाशकारी भूकंप

शुक्रवार को आया भूकंप नेपाल में 2015 के बाद सबसे विनाशकारी भूकंप है। 2015 में 7.8 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आए झटकों के कारण लगभग 9,000 लोगों की मौत हो गई थी और 22,000 से अधिक लोग घायल हो गए थे। नेपाल में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। दरअसल नेपाल उस पर्वत श्रृंखला पर स्थित है जहां तिब्बती और भारतीय टेक्टोनिक प्लेट मिलती हैं और ये हर सदी एक-दूसरे के तकरीबन दो मीटर पास खिसकती हैं जिसके परिणामस्वरूप दबाव उत्पन्न होता है और भूकंप आते हैं।

Earthquake in delhi ncr nepal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2023 | 04:27 PM

Topics:  

  • Delhi Earthquake
  • Delhi News
  • Delhi-NCR

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.