- Hindi News »
- India »
- Dy Chandrachud Comment On Worship Act Creates Controversy Over Mosques
डीवाई चंद्रचूड़ की वो टिप्पणी जिससे मस्जिदों पर छाए संकट के बादल, वर्शिप एक्ट को लेकर वरिष्ठ वकीलों की क्या है राय?
- Written By: Saurabh Pal
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (Dhananjay Yashwant Chandrachud), कार्यकाल खत्म होने के बाद भी चर्चा में बने हुए हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहते हुए इन्होंने अपनी कार्यशैली...

डीवाई चंद्रचूड़(फोटो- नवभारत)
नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (Dhananjay Yashwant Chandrachud), कार्यकाल खत्म होने के बाद भी चर्चा में बने हुए हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहते हुए इन्होंने अपनी कार्यशैली, बयानों और इंटरव्यू को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन उनकी वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद विवाद की सुनवाई के दौरान एक टिप्पणी चर्चा का विषय बन गई है। ऐसी चर्चा है कि उनकी एक टिप्पणी से देश की तमाम प्रचीन मस्जिदों के पूर्व में मंदिर होने का दावा किया जा रहा है।
इसको लेकर कुछ जगह उनकी तारीफ हो रही है तो कुछ लोग अलोचना भी कर रहे हैं। डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने कार्यकाल के दौरान कई बड़े फैसले लिए हैं। इस दौरान उनके द्वारा की गई टिप्पणियां अखबारों की मुख्य खबर भी रहीं हैं।
देश की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Amitabh Bachchan ने एक दिन में शूट कीं 12 शॉर्ट फिल्में, 83 की उम्र में भी काम के प्रति जुनून बरकरार
सिंहस्थ कुंभ 2027: शिरडी में पर्यटन तैयारियों की समीक्षा, विश्वस्तरीय सुविधाओं पर जोर
विदिशा में आफत की बारिश: आंधी से लटेरी में जनजीवन अस्त-व्यस्त, अस्पताल में घुसा पानी, बिजली आपूर्ति ठप
फेमस यूट्यूबर मसूद चांदी की हत्या से दहला हैदराबाद, साले ने ही दोस्तों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट
वर्शिप एक्ट पर चंद्रचूड़ की टिप्पणी
ऐसी ही एक टिप्पणी उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद विवाद की सुनवाई के दौरान की थी। उन्होंने कहा था कि प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 (उपासना स्थल अधिनियम) 15 अगस्त 1947 की स्थिति के अनुसार, किसी भी संरचना के धार्मिक चरित्र की “जांच करने” पर रोक नहीं लगाता है। चीफ जस्टिस की इस मौखिक टिप्पणी की बुनियाद पर आज भारतीय अदालतों में मस्जिदों के सर्वे कराने की मांग वाली याचिकाओं की झड़ी लग गई है।
अब तक इन धर्मस्थलों के खिलाफ सर्वे की हुई मांग
मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद, वराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के बाद संभल की शाही मस्जिद में निचली अदालत ने सर्वे का आदेश दिया है। इसके अलावा अजमेर की निजली अदालत ने अजमेर शरीफ (ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती दरगाह) में सर्वे की मांग वाली याचिका कोर्ट ने स्वीकर कर ली है। इन दोनों धर्मस्थलों के अलावा बदायूं की एक मस्जिद व दिल्ली की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद में भी सर्वे कराने की तैयारी चल रही है।
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील का क्या कहना है ?
अजमेर व संभल की निचली अदालतों ने अजमेर दरगाह व संभल की शाही मस्जिद में सर्वे का आदेश देकर कानूनी जानकारों को निराश किया है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने बीबीसी से कहा कि एक मौखिक टिप्पणी (तत्कालीन सीजेआई की) क़ानून नहीं बन सकती।” इसके अलावा वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े का कहना है कि वर्शिप एक्ट के संभल और अजमेर मामलों की सुनवाई को शुरुआत में ही ख़ारिज कर दिया जाना चाहिए था।”
वर्शिप एक्ट में क्या है ?
उपासना स्थल अधिनियम उस समय अस्तित्व में आया, जब राम जन्मभूमि आंदोलन चरम पर था। सुप्रीम कोर्ट ने इस अधिनियम को संवैधानिक मान्यता देते हुए इसे वैध ठहराया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यह अधिनियम दर्शाता है, “इतिहास और उसकी ग़लतियों का इस्तेमाल वर्तमान और भविष्य को दबाने के हथियार के रूप में नहीं किया जाएगा”
Dy chandrachud comment on worship act creates controversy over mosques
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amitabh Bachchan ने एक दिन में शूट कीं 12 शॉर्ट फिल्में, 83 की उम्र में भी काम के प्रति जुनून बरकरार
Jun 13, 2026 | 03:55 PMसिंहस्थ कुंभ 2027: शिरडी में पर्यटन तैयारियों की समीक्षा, विश्वस्तरीय सुविधाओं पर जोर
Jun 13, 2026 | 03:53 PMविदिशा में आफत की बारिश: आंधी से लटेरी में जनजीवन अस्त-व्यस्त, अस्पताल में घुसा पानी, बिजली आपूर्ति ठप
Jun 13, 2026 | 03:46 PMफेमस यूट्यूबर मसूद चांदी की हत्या से दहला हैदराबाद, साले ने ही दोस्तों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट
Jun 13, 2026 | 03:44 PMछत्रपति संभाजीनगर में नकली खाद व ओवररेटिंग पर बड़ा एक्शन; 150 कृषि केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, 7 स्थायी रद्द
Jun 13, 2026 | 03:39 PMलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे सेना प्रमुख, भारत सरकार ने सौंपी कमान, 30 जून को संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
Jun 13, 2026 | 03:35 PM170 यात्रियों से भरी एयर अरेबिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
Jun 13, 2026 | 03:27 PMवीडियो गैलरी

घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM










