बिहार में ड्रग्स इंस्पेक्टर के घर छापेमारी, 4 करोड़ कैश, सोना-चांदी सहित लग्जरी गाड़ी बरामद

raid
representative Photo
Published on
Updated on

पटना: बिहार में में एक सरकारी अधिकारियों का काला चिठ्ठा लगातार खुल रहा है। इस बार ड्रग्स इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के ठिकानों से छापेमारी के खिलाफ विजिलेंस टीम ने अपने छापेमारी में बड़ी कामयाबी हासिल की है। बिहार की पटना सिटी के सुल्तानगंज इलाके में  विजिलेंस विभाग (Vigilance Bureau) की टीम ने ड्रग्स इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के आवास पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में 4 करोड़ रुपये से भरे 5 बोरे,रुपया गिनने की मशीन सोना-चांदी, लग्जरी गाड़ियां करीब 38.27 लाख के जेवर बरामद किया गया है।

आपको बता दें कि, सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर आय से अधिक संपत्ति मामले (Disproportionate Assets Case) में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने इस इंस्पेक्टर के पटना सहित गया के पांच ठिकानों पर छापे डाले हैं। इसके अलावा, निगरानी की टीम ने जितेंद्र कुमार के घर से जमीन के कई कागजात, विभिन्न बैंकों के कई पासबुक और अन्य कागजात बरामद किये हैं।

विदित है कि, बिहार में किसी अधिकारी के घर छापेमारी कर इतना अधिक मालमत्ता बरामद केने की यह काफी बड़ी कार्रवाई मणि जा रही है।निगरानी विभाग के डीएसपी सुरेंद्र कुमार मौआर के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति मामले में ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा निगरानी की टीम को ड्रग इंस्पेक्टर के आवास से चार फोर व्हीलर भी मिले हैं। विजिलेंस टीम लगातार अपनी कार्रवाई कर रहा है, इस छापेमारी में अभी और अधिक मालमत्ता मिलने की संभावना जताई जा रही है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com