Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आंध्र प्रदेश में बना DRDO का नया शक्तिस्थल, पीएम मोदी बोले- दुर्गा जैसी शक्ति देगा नवदुर्गा रेंज

पीएम मोदी ने बताया कि जल्द ही विशाखापत्तनम में एकता मॉल की स्थापना की जाएगी, जहां भारत के विभिन्न हिस्सों के शिल्पकार और कलाकार अपने उत्पाद एक छत के नीचे बेच सकेंगे।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Sep 25, 2025 | 12:19 PM

पीएम मोदी, फोटो - नवभारत मीडिया आर्काइव

Follow Us
Close
Follow Us:

अमरावती : पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए नागयालंका में बने नवदुर्गा टेस्टिंग रेंज को राष्ट्र की शक्ति में नया शक्ति रूप बताया। उन्होंने कहा कि यह टेस्टिंग रेंज मां दुर्गा की तरह भारत की रक्षा क्षमता को सशक्त बनाएगा और आने वाले वर्षों में यह रणनीतिक रूप से भारत के लिए बेहद अहम साबित होगा।

पीएम मोदी ने कहा, “आंध्र प्रदेश ने दशकों से भारत को एक स्पेस पावर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। श्रीहरिकोटा से हर रॉकेट लॉन्च देश के युवाओं को प्रेरित करता है और आज DRDO के नए मिसाइल टेस्टिंग रेंज की नींव डालकर हमने एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है।”

आंध्र में विकास की बयार

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि कैसे केंद्र सरकार की पहल से आंध्र प्रदेश में बुनियादी ढांचे का विस्तार, नौकरी के नए अवसर और कृषि के क्षेत्र में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोलावरम प्रोजेक्ट, जो लंबे समय से अटका हुआ था, अब नई राज्य सरकार के सहयोग से गति पकड़ चुका है और लाखों लोगों के जीवन को बदलने वाला है।

सम्बंधित ख़बरें

‘PM मोदी मुझसे खुश नहीं हैं’, टैरिफ और रूसी तेल पर ट्रंप का बड़ा बयान, क्या बढ़ेगी भारत की टेंशन?

JNU में नारेबाजी पर बड़ा एक्शन, यूनिवर्सिटी से बाहर होंगे आरोपी छात्र! प्रशासन ने बनाई लिस्ट

JNU में आधी रात को हंगामा! PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादित नारे, क्या है वजह- VIDEO

‘…स्वागत योग्य कदम है’ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की मोदी की तारीफ, बोले- नाम मिटा देना चाहिए

एकता मॉल की स्थापना की जाएगी

प्रधानमंत्री ने बताया कि जल्द ही विशाखापत्तनम में एकता मॉल की स्थापना की जाएगी, जहां भारत के विभिन्न हिस्सों के शिल्पकार और कलाकार अपने उत्पाद एक छत के नीचे बेच सकेंगे। इससे मेक इन इंडिया, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) जैसी योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा और भारत की सांस्कृतिक विविधता को वैश्विक मंच मिलेगा।

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आधारभूत ढांचे का सुपरचार्जर बन रहा है आंध्र प्रदेश

पीएम मोदी ने यह भी बताया कि बीते 10 वर्षों में भारत ने फिजिकल, डिजिटल और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया है और आंध्र प्रदेश को भी इसमें भरपूर लाभ मिला है। उन्होंने रेनिगुंटा-नायडुपेटा हाईवे का उदाहरण देते हुए कहा कि अब तिरुपति बालाजी के दर्शन करने वालों को यात्रा में काफी सुविधा होगी।

Drdo new power centre built in andhra pradesh pm modi says navdurga range give power like durga

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2025 | 08:01 PM

Topics:  

  • Andhra Pradesh
  • Andhra Pradesh News
  • DRDO
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.