परिसीमन आयोग की मसौदा सिफारिश विभाजनकारी, अस्वीकार्य: तारिगामी
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन कानून-2019 के तहत गठित परिसीमन आयोग स्वयं सवालों के घेरे में है, क्योंकि पुनर्गठन कानून को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई है।
- Written By: काजल चोपड़े
जम्मू. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता यूसुफ तारिगामी (Mohammad Yousuf Tarigami) ने जम्मू-कश्मीर संबंधी परिसीमन आयोग की मसौदा सिफारिशों को ‘‘विभाजनकारी और अस्वीकार्य” बताते हुए दावा किया है कि यह कश्मीर के लोगों को राजनीतिक रूप से और शक्तिहीन बनाने की दिशा में एक अन्य कदम है।
तारिगामी (Mohammad Yousuf Tarigami) ने कहा कि नवगठित विधानसभा क्षेत्रों में से जम्मू के लिए छह और कश्मीर के लिए केवल एक क्षेत्र निर्धारित करना न्यायोचित नहीं है और इससे क्षेत्रों एवं समुदायों के बीच मतभेद बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन कानून-2019 के तहत गठित परिसीमन आयोग स्वयं सवालों के घेरे में है, क्योंकि पुनर्गठन कानून को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई है।
उन्होंने कहा, ‘‘आयोग का गठन न्यायालय की अवमानना के समान है और जब मामला विचाराधीन है, तो भारत सरकार ऐसा कैसे कर सकती है।” माकपा ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन कानून-2019 और अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को ‘‘असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक” तरीके से समाप्त करने के खिलाफ 2019 में दायर रिट याचिका की शीघ्र सुनवाई के लिए हाल में शीर्ष अदालत में एक अर्जी दाखिल की है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
दालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
किराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
तारिगामी ने कहा, ‘‘हमने शीर्ष अदालत को यह सूचित किया है कि मामला विचाराधीन होने के बावजूद भारत सरकार अपरिवर्तनीय कदम उठा रही है, जो जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए नुकसानदेह हैं।” उन्होंने कहा कि वे ‘‘भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार के मनमाने, असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक फैसलों” के खिलाफ अपनी कानूनी और राजनीतिक लड़ाई जारी रखेंगे।(एजेंसी)
