खराब मौसम के कारण उड़ान में बाधा, दिल्ली एयरपोर्ट पर दर्जनों डोमेस्टिक फ्लाइट प्रभावित, यात्री परेशान
- Written By: सूर्यकांत तिवारी
Representative Image
नई दिल्ली: दिल्ली हवाईअड्डे (Delhi airport) पर खराब मौसम (bad weather) के कारण करीब 50 डोमेस्टिक फ्लाइट (domestic flights) देरी से रवाना हो रही है और 18 डोमेस्टिक फ्लाइट देरी से आ रही है। उड़ानों में हो रही देरी के चलते यात्री काफी परेशान हो रहे हैं। सर्दी में जैसे तैसे समय काट रहे हैं। बताया जा रहा है कि भीषण कोहरे के कारण उड़ान में देरी हो रही है। दोपहर बाद तक स्थिति सामान्य होने के आसार हैं।
वहीं खराब मौसम के कारण दर्जनों ट्रेनें कैंसल हुई हैं। उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे के चलते मौसम खराब हो गया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच दिल्ली में सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, पालम में सुबह 8.30 बजे तक न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम क्षेत्र में विज़िबिलिटी 50 मीटर और सफदरजंग 200 मीटर दर्ज की गई।
The departure of around 50 domestic flights delayed due to inclement weather at Delhi airport; 18 arrival flights (domestic) also delayed. — ANI (@ANI) January 10, 2023
सम्बंधित ख़बरें
Flight Ticket: क्रूड ऑयल सस्ता होने से हवाई सफर होगा सस्ता, सरकार ने दिए टिकट दाम घटने के संकेत
टेक-ऑफ से ठीक पहले रनवे पर अचानक रुकी मुंबई-भोपाल इंडिगो फ्लाइट, 201 यात्रियों को लगा तगड़ा झटका, मचा हड़कंप
अब फ्लाइट में नहीं चार्ज कर सकेंगे पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, क्या है DGCA की नई गाइडलाइंस?
पुणे से उड़ान भरने वालों के लिए अलर्ट! इंडिगो की कई फ्लाइट्स 31 दिसंबर तक रद्द, जानें पूरी लिस्ट
बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में भी यही स्थिति बनी रहेगी। आने वाले दिनों में उड़ाने प्रभावित हो सकतीं हैं। फिलहाल अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण करीब 50 डोमेस्टिक फ्लाइट देरी से रवाना हो रही है और 18 डोमेस्टिक फ्लाइट देरी से आ रही है। वहीं फ्लाइट डाईवर्जन की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।
