28 किलो सोने की माला की दान, बेटी नेत्रा की शादी में ट्रंप जूनियर मेहमान, कौन हैं राजू मंटेना?

Netra Mantena Wedding: भारतीय मूल के अमेर‍िकी कारोबारी राजू मंटेना की बेटी का शादी समारोह उदयपुर में 21-24 नवंबर के बीच होना है। इस शादी में जून‍ियर ट्रंप के अलावा कई हस्‍त‍ियां भी शामिल हो रहीं हैं।
Donated a 28 kg gold necklace, Trump Jr. was a guest at the wedding, who is Raju Mantena?
राजू मंटेना, उनकी बेटी नेत्रा और होने वाले दामाद।
Published on
Updated on

Raju Mantena Daughter Marriage: राजस्‍थान के उदयपुर में रॉयल वेडिंग हो रही है। पूरा शहर अलर्ट पर है, क्योंकि अरबपत‍ि सेल‍िब्र‍िटी यहां आ रहे हैं। यह शादी भारतीय मूल के अर‍बपत‍ि अमेर‍िकी ब‍िजनेसमैन राम राजू मंटेना (राजू मंटेना) की बेटी की है। 4 द‍िन तक चलने वाले शादी समारोह में मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वंशी गदिराजू हमेशा-हमेशा के ल‍िए एक-दूसरे के होंगे।

राजू मंटेना अमेर‍िका में फार्मा इंडस्ट्री के बड़े बादशाह हैं। उनकी Ingenus Pharmaceuticals कंपनी कैंसर और दिमागी समस्‍याओं की दवाएं बनाती है।

कौन हैं राजू मंटेना?

भारत में JNTU से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने वाले मंटेना ने अमेरिका से फार्मेसी की डिग्री ली है। उन्‍होंने 2005 में P4 Healthcare की शुरुआत की थ। वह Ingenus Pharmaceuticals के सीईओ और चेयरमैन बने। उनकी कंपनी अमेर‍िका में सैकड़ों दवाओं को सस्‍ते में बनाकर बेचने को मशहूर हैं। राजू की पत्‍नी का नाम पद्मजा मंटेना है। दोनों पत‍ि-पत्‍नी फ्लोरिडा में रह रहे हैं। राजू की नेटवर्थ हजारों करोड़ की बताई जाती है। उन्‍होंने 2023 में फ्लोरिडा के मैनालापैन में 400 करोड़ की कीमत वाला लग्जरी एस्टेट खरीदा। इसमें 16 बेडरूम, प्राइवेट बीच और घुड़साल है।

शादी में कब-क्‍या कार्यक्रम?

उदयपुर 21 से 24 नवंबर 2025 तक शाही शादी का गवाह बनेगा। इस शादी में 150 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। शादी में 22 नवंबर को फेमस सिंगर जेनिफर लोपेज और पॉप सेंसेशन जस्‍ट‍िन बीबर की प्रस्‍तुत‍ि होगी। कार्यक्रम स‍िटी पैलेस के माणक चौक औरा जनाना महल में होगा। इस आयोजन के ल‍िए स‍िटी पैलेस में खास 80 फीट का मेगा स्‍टेज बनाया जा रहा है। स्‍टेज पर बॉलीवुड और हॉलीवुड की हस्‍त‍ियां परफॉर्म करेंगी।

8 करोड़ रुपए की माला से चर्चा में आए

खासतौर पर इंटेग्रा कनेक्‍ट के फाउंडर और फार्मा लीडर राजू मंटेना हेल्‍थकेयर पर काम करते हैं। उन्‍होंने स‍ितंबर 2017 में त‍िरुपत‍ि बालाजी को 28 क‍िलो सोने से बनी सहस्रनाम माला भेंट की थी। उस समय 8.36 करोड़ में तैयार हुई इस माला में 1008 सोने के स‍िक्‍के जड़े थे। इन स‍िक्‍कों पर भगवान वेंकटेश्‍वर का नाम ल‍िखा था। इससे पहले 1967 में राजू के दादाजी ने भी इस तरह की माला भगवान त‍िरुपत‍ि को भेंट की थी। उस समय वह त‍िरुपत‍ि त‍िरुमला देवस्‍थानम के चेयरमैन थे।

कौन-कौन श‍िरकत करेगा?

उदयपुर में 21-24 नवंबर तक चलने वाले शादी में बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के स‍ितारों का जमावड़ा रहने वाला है। शादी में 40 देशों से 126 से ज्यादा सेलेब्रिटी के ह‍िस्‍सा लेने की उम्‍मीद है। शादी में खुद ट्रंप जूनियर श‍िरकत करेंगे। शादी में बॉलीवुड से रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडिज, कृति सैनन, करण जौहर के शाम‍िल होने की उम्‍मीद है। हॉलीवुड में जेनिफर लोपेज, ग्लोबल डिवा, जस्टिन बीबर, ओलिवर ट्रेवेना और दया मंटेना शादी की रौनक बढ़ाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com