Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या पाकिस्तान में दाऊद का खेल खल्लास? जानें कैसे एक डॉन बना मोस्ट वांटेड आतंकवादी

  • By मनोज पांडे
Updated On: Dec 18, 2023 | 02:44 PM

नवभारत ग्राफिक

Follow Us
Close
Follow Us:
नवभारत डिजिटल डेस्क: पाकिस्तान में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) की जहर (Poison) दिए जाने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, उसके साथ ही दाऊद के नाम की चर्चा एक बार फिर से शुरू हो गई। भारत का नमक खाने और फिर उसके ही पीठ में छुरा घोंपने वाले इस आतंकवादी को कोई कैसे भूल सकता है। अंडरवर्ल्ड की दुनिया से अपनी शुरुआत करने वाला दाऊद साल 1993 में 12 मार्च के दिन हुए मुंबई बम धमाकों के बाद आतंकवादी बन गया। जिसके बाद उनसे पाकिस्तान की शरण में खुद को सुरक्षित कर लिया। दाऊद इब्राहिम का नाम भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की लिस्ट में है और उसकी तलाश लगातार सुरक्षा एजेंसियां करती रही हैं। इस वक्त दाऊद पाकिस्तान की पनाह में है। भारत ने लगातार पाकिस्तान को उसके खिलाफ सबूत दिया लेकिन उन्हें तो आतंकवाद से गहरा लगाव है। शायद यही कारण है कि पाकिस्तान अब खुद आतंकवाद से जूझ रहा है।

 

 

 

पुलिसवाले का लड़का कैसे बना डॉन
दाऊद इब्राहिम साल 1955 में महाराष्ट्र के रत्नागिरी में पैदा हुआ। दाऊद का परिवार बेहद सामन्य परिवार था और उसके पिता पेशे से मुंबई पुलिस में हवलदार के पद पर ड्यूटी करते थे। लेकिन दाऊद की मंशा आगे बढ़ने की थी उसने कलम और किताब की जगह अंडरवर्ल्ड की राह चुनी। पहले तो उसका नाम छोटे-मोटे अपराध में आता था, जिसे लेकर उसके पिता शेख इब्राहिम अली कासकर उसकी खूब पिटाई करते थे। लेकिन उसके बावजूद दाऊद न कभी सुधरा और नहीं अच्छा इंसान बन पाया। दाऊद ने शुरुआत करीम लाला गैंग से की और वहां पर सोने की तस्करी, उगाही का काम देखने लगा।
 

सम्बंधित ख़बरें

Solapur News: मोस्ट वॉन्टेड शाहरुख शेख पुलिस मुठभेड़ में ढेर, सोलापुर में पुणे क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

ट्रंप का तालिबान को चौंकाने वाला तोहफा, 10 मिलियन डॉलर के इनामी सिराजुद्दीन हक्कानी और दो अन्य पर रहम

Mumbai News: बैंक में 122 करोड़ रुपये का गबन, महाप्रबंधक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दंपती वांछित

हाजी मस्तान से हुई दाऊद की अनबन 
लेकिन इसी दरमियान दाऊद की हाजी मस्तान से अनबन हो गई और उसके बाद उसने अपनी गैंग बना ली। कुछ साल के भीतर दाऊद की गैंग काफी बड़ी हो गई और वो करीम लाला और हाजी मस्तान को पीछे छोड़ आगे निकल गया। उसके बाद मुंबई में कई गैंगवार हुए और कई लोग मारे गए। वो दौर मुंबई का सबसे खौफनाक दौर था। इसी बीच दाऊद के जीजा की हत्या कर दी गई जिसके बाद उसने पठान गैंग पर खत्म करने का फैसला लिया और फिर मुंबई की सड़कों पर खुलेआम गैंगवार होने लगा।

 

ऐसे बना आतंकवादी
12 मार्च 1993 का वो दिन शुक्रवार का था। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि आज मुंबई दहलने वाली है। करीब दोपहर के 1.30 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में काफी चहल-पहल थी। लोग काम में व्यस्त थे तभी 28 मंजिला इमारत का बेसमेंट एक जोरदार धमाका हुआ और इस ब्लास्ट में 50 लोग मारे गए। इस एक ब्लास्ट के बाद लगातार मुंबई के अलग-अलग ठिकानों पर सीरियल बम ब्लास्ट हुए और इस आतंकी हमले में 257 लोग मारे गए थे और 713 लोग जख्मी हुए थे। पूरे मुंबई में 13 जगहों पर सिलसिलेवार धमाकों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

पुलिस के हाथ नहीं आया दाऊद 
इन धमाकों के बाद खुफ़िया एजेंसिया सक्रिय हो गई और उसके बाद जो जानकारी सामने आई उसने सभी को हैरान कर दिया। इस ब्लास्ट में दाउद इब्राहिम, टाइगर मेमन, याकूब मेमन का नाम आया था। वहीं जांच में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें याकूब मेमन भी था। जिसे अदालत ने फंसी की सजा दी थी और साल 2015 में फांसी पर लटका दिया गया था। लेकिन मुख्य आरोपी टाइगर मेमन और दाऊद को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है। भारत सरकार ने अमेरिका की मदद से साल 2003 में दाऊद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित कर दिया है। माना जाता है मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले में दाऊद का भी हाथ था। दाऊद और टाइगर दोनों पाकिस्तान में हैं और उन्हें वहां की सरकार ने भारत के खिलाफ साजिश रचने के लिए अपने शरण में पाल के रखा है।

 

पाकिस्तान में मौजूद भारत के दुश्मनों का खात्मा
पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों को नकाबपोश हमलावर लगातार अपना निशाना बना रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों की मौत की लिस्ट बड़ी तेजी से बढ़ती ही जा रही है। इनमे बशीर अहमद पीर, अकरम खान, तारिक रहीम, मोहम्मद मुजम्मिल, हंजला अदनान, खालिद रजा, सैयद नूर शालोबर, सरदार हुसैन, अबु कासिम, शाहिद लतीफ, मुल्ला बाहौर उर्फ होर्मुज, दाऊद मलिक, मोहम्मद सलीम, ख्वाजा शाहिद को मार दिया गया है। वहीं दाऊद को जहर देने की खबर ने एक बार फिर से पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है।  

Does dawood ibrahim died in karachi by poison know how mostwanted become terrorist

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 18, 2023 | 02:44 PM

Topics:  

  • Most Wanted

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.