पाकिस्तान में मौजूद भारत के दुश्मनों का खात्मा
पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों को नकाबपोश हमलावर लगातार अपना निशाना बना रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों की मौत की लिस्ट बड़ी तेजी से बढ़ती ही जा रही है। इनमे बशीर अहमद पीर, अकरम खान, तारिक रहीम, मोहम्मद मुजम्मिल, हंजला अदनान, खालिद रजा, सैयद नूर शालोबर, सरदार हुसैन, अबु कासिम, शाहिद लतीफ, मुल्ला बाहौर उर्फ होर्मुज, दाऊद मलिक, मोहम्मद सलीम, ख्वाजा शाहिद को मार दिया गया है। वहीं दाऊद को जहर देने की खबर ने एक बार फिर से पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है।