Pahalgam Attack: कब तक करोगे बात अब युद्ध करो, दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने की ऐलान-ए-जंग की बात

Khushboo Patani On Pahalgam Attack: दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने दावा किया है कि पहलगाम हमला पाकिस्तान आर्मी ने किया है और अब भारत-पाकिस्तान जंग हो जानी चाहिए।
Khushboo Patani On Pahalgam Attack
दिशा पाटनी की बहन खशबू का दावा पाकिस्तानी आर्मी ने किया है पहलगाम हमला
Published on
Updated on

Pahalgam Attack Done By Pakistani Army: दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने दावा किया है कि पहलगाम हमले के पीछे आतंकवादियों का नहीं बल्कि पाकिस्तान की आर्मी का हाथ है। ऐसे में अब भारत-पाकिस्तान जंग हो जानी चाहिए, ताकि पाकिस्तान की सेना को सबक मिले। खुशबू पाटनी ने पहलगाम पर हुए आतंकी हमले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और बताया है कि उनका खून गुस्से से उबल रहा है। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों ने मासूमों का कत्ल किया है, उनकी भी जान जानी चाहिए। दूसरी तरफ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहलगाम में हुए हमले को लेकर बयान जारी करते हुए कहा कि इसका पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि भारत उनके इस दावे से सहमत नजर नहीं आ रहा है।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की मौत हो गई है। जबकि 60 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हमले को लेकर देशभर में गुस्से का माहौल देखने को मिल रहा है। तो वहीं बॉलीवुड स्टार दिशा पाटनी की बहन और भारतीय सेना का हिस्सा रही पूर्व मेजर खुशबू पाटनी ने एक वीडियो संदेश अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किया। इस वीडियो में वह यह कहते हुए नजर आ रही है कि पहलगाम में हुआ हमला आतंकवादी हमला नहीं है बल्कि पाकिस्तान की सेना ने यह हमला किया है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान की जंग हो जानी चाहिए। 75 साल से हो रही बातचीत का आखिरकार क्या नतीजा निकला है।

खुशबू पाटनी ने अपने वीडियो संदेश में आगे यह कहा कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। मासूमों की जान ली जा रही है। बातचीत करते-करते हमें 75 साल से ऊपर हो गया है। अब यह सब खत्म होना चाहिए। इंडियन आर्मी का हिस्सा होने के नाते मुझे लगता है कि हमारे पास अच्छी खासी फोर्स है 15 लाख से ऊपर फोर्स हमारे पास है। अब हो जाना चाहिए। इतना सोचा नहीं जाना चाहिए और बिल्कुल ही कहते हैं ना कि अगर लगे तो कश्मीर में कोई एंटी नेशनल है तो उसको भी निकाल देना चाहिए। खत्म करो अब। कौन सा धर्म कौन सी किताबों में लिखा है कि बेगुनाहों को लोग मार सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com