-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Disclosure In The Case Of Train Overturning On Railway Track In Bathinda
बठिंडा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन पलटाने के मामले में खुलासा, आरोपी ने ऐसे रची थी साजिश
- Written By: दीपिका पाल
पंजाब के बठिंडा रेलवे ट्रैक ट्रेन पलटाने की साजिश का मामला सामने आया है जहां पर रविवार को रेलवे ट्रेक पर लोहे की छड़ें मिलने से बड़ा हादसा टल गया नहीं तो ट्रेन पटरी से उतर जाती और बड़ा हादसा हो जाता।लोको पायलट की सतर्कता से देश में होने वाली ट्रेन की घटनाएं बड़ा हादसा बनने से टल गई।

बठिंडा रेल हादसा (सौ.सोशल मीडिया)
बठिंडा: पंजाब के बठिंडा रेलवे ट्रैक ट्रेन पलटाने की साजिश का मामला सामने आया है जहां पर रविवार को रेलवे ट्रेक पर लोहे की छड़ें मिलने से बड़ा हादसा टल गया नहीं तो ट्रेन पटरी से उतर जाती और बड़ा हादसा हो जाता। इस मामले में संलिप्त एक आरोपी को पुलिस ने कब्जे में लिया है जिसने ट्रेन पलटाने की साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि, रेलवे ट्रेक पर छड़े मिलने का अंदेशा जैसे ही लोको पायलट को रहा उन्होंने सतर्कता बरततें हुए बड़ा हादसा होने से टाल दिया।
जानें पूरी घटना
आपको बताते चलें कि, यह घटना बीते दिन रविवार सुबह 3 बजे की बताई जा रही है जब बठिंडा के बंगी नगर के पास रेलवे ट्रेक पर ट्रेन पलटाने का प्रयास आरोपी ने किया था। इस दौरान धीमी गति से आ रही ट्रेन के लोको पायलट ने अचानक रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध वस्तु पड़ी होने की जानकारी मिली तो तुरंत ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगाए और वस्तु की जांच करने के लिए नीचे उतरा। जब वह करीब पहुंचा तो उसने देखा कि छड़ें पटरियों पर पड़ी हुई हैं। लोको पायलट ने छड़ों को एक तरफ किया और रेलवे पुलिस बल (RPF) को घटना की जानकारी दी। इस मामले में जीआरपी ने आरोपी की तलाश और जांच जारी रखी थी।
सम्बंधित ख़बरें
छतों पर नक्शा पास कराकर फर्जीवाड़ा? नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर सख्त, 15 दिनों में मांगी सर्वे रिपोर्ट
NATO के बाद अब EU ने भी फेरा यूक्रेन से मुंह? रूसी खुफिया एजेंसी SVR का बड़ा दावा, कीव की बढ़ी टेंशन
J&K CM उमर अब्दुल्ला ने आकिब नबी को दी बधाई, टेस्ट टीम में चयन को बताया जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का पल
NCP सुनेत्रा पवार गुट की बढ़ी टेंशन, पार्टी संविधान में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग ने मांगा जवाब
#WATCH | Bathinda, Punjab: Iron rods were recovered from the Bathinda-Delhi railway track in Bathinda yesterday “…9 iron rods have been recovered from the spot. GRP (Government Railway Police) has registered a case against an unknown person and further investigation is being… pic.twitter.com/2FerTtAqrO — ANI (@ANI) September 23, 2024
कई घटनाएं आ चुकी है सामने
बठिंडा में ट्रेन पलटाने की घटना के अलावा देश में पिछले दिनों कई घटनाएं सामने आ चुकी है। ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें पटरियों पर आपत्तिजनक वस्तुएं पाई गई हैं। इससे पहले दिन में मालगाड़ी के लोको पायलट को पटरियों पर खाली गैस सिलेंडर मिला था। उसने भी कानपुर के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। यह घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, सुबह 8:10 बजे हुई जब ट्रेन कानपुर से इलाहाबाद जा रही थी। 8 सितंबर को रेलवे ट्रैक पर एक गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था, जिसे प्रयागराज से भिवानी जा रही ट्रेन ने टक्कर मार दी, लेकिन ट्रेन रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
टक्कर लगने से सिलेंडर दूर जा गिरा। इस घटना के अलावा मध्यप्रदेश में भी ट्रेन पलटाने की साजिश का खुलासा पिछले दिनों हुआ है। इसके अलावा रामपुर के बिलासपुर रेलवे ट्रेक पर नशेड़ियों ने बिजली का खंभा छोड़ दिया था जिसके कारण भी ट्रेन का बड़ा हादसा बिना किसी परेशानी के टल गया।
Disclosure in the case of train overturning on railway track in bathinda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छतों पर नक्शा पास कराकर फर्जीवाड़ा? नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर सख्त, 15 दिनों में मांगी सर्वे रिपोर्ट
Aug 04, 2026 | 07:35 AMNATO के बाद अब EU ने भी फेरा यूक्रेन से मुंह? रूसी खुफिया एजेंसी SVR का बड़ा दावा, कीव की बढ़ी टेंशन
Aug 04, 2026 | 07:32 AMJ&K CM उमर अब्दुल्ला ने आकिब नबी को दी बधाई, टेस्ट टीम में चयन को बताया जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का पल
Aug 04, 2026 | 07:29 AMNCP सुनेत्रा पवार गुट की बढ़ी टेंशन, पार्टी संविधान में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग ने मांगा जवाब
Aug 04, 2026 | 07:24 AMCM मोहन यादव का ऐलान: 9 अगस्त को भोपाल में भव्य तिरंगा यात्रा, सांदीपनि विद्यालयों में बनेंगे खेल परिसर
Aug 04, 2026 | 07:23 AMPremanand Ji Maharaj: सुबह उठते ही फोन नहीं, पहले करें इन संतों का स्मरण; प्रेमानंद जी महाराज ने बताई इसकी वजह
Aug 04, 2026 | 07:15 AMBirthday Special: डिप्रेशन, हैरेसमेंट और फिर शानदार ट्रांसफॉर्मेशन! शमा सिकंदर ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
Aug 04, 2026 | 07:05 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM










