लोकसभा में हाजिरी होगी डिजिटल, सांसदों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, जानिए कैसे

लोकसभा में सांसदों के लिए अटेंडेंस को लेकर बड़ी खबर है। अब सांसद बिना लाइन में लगे हाजिरी लगा सकते हैं। लोकसभा ने हाजिरी प्रक्रिया का डिजिटलीकरण कर दिया है। जानिए क्या है पूरी व्यवस्था।
digital attendance in lok sabha
लोकसभा में अब ऑनलाइन लगेगी हाजिरी, फोटो: सोशल मीडिया
Published on
Updated on

भारत की लोकसभा ने सांसदों के अटेंडेंस के लिए नई व्यवस्था कर दी है। अब सांसद अपनी सीटों पर बैठे-बैठे ही हाजिरी लगा सकते हैं। इस बदलाव के पीछे समय की बचत और अन्य समस्याओं से बचने के लिए किया जा रहा है। अब सभी सांसद मल्टीमीडिया कार्ड, पिन नंबर या अंगूठे के निशान से हाजिरी लगा सकेंगे। लॉबी में हाजिरी रजिस्टर तो अब भी मौजूद रहेगा लेकिन अब सांसदों को अपनी सीट से हाजिरी लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

लोकसभा ने सभी सांसदों के लिए डिजिटली हाईटेक अटेंडेंस सिस्टम के लिए कमर कस ली है। संसद के मॉनसून सत्र से सभी लोकसभा सांसदों को अटेंडेंस लॉबी की जगह पर अब सीट से ही लगानी होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे समय की काफी बचत होगी जिससे चर्चा करने के लिए अधिक समय मिल पाएगा।

रजिस्टर पर नहीं, सीट पर बैठे-बैठे लगेगी अटेंडेंस

सभी सांसद अभी तक लॉबी में रखे रजिस्टर में ही हाजिरी लगाते चले आ रहे हैं। इस नए प्रयोग के बाद भी अटेंडेंस रजिस्टर यथावत अपनी जगह पर मौजूद रहेगा। फिर भी नए बदलाव के बाद अब सांसदों को अपनी सीट पर बैठ कर ही हाजिरी लगानी होगी। इसके लिए तीन तरीकों की व्यवस्था की गई है।

इन तरीकों से लगेगी हाजिरी

नई व्यवस्था के बाद लोकसभा सांसद अपनी अटेंडेंस सीट पर बैठे-बैठे ही दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए कुल तीन तरीके दिए गए हैं। इसमें सबसे पहला तरीका है कि सांसद अपने मल्टीमीडिया कार्ड के जरिए अटेंडेंस लगा सकते हैं। दूसरा तरीके में लोकसभा सांसद अपने पिन नंबर से अपनी उपस्थिती दर्ज करा सकते हैं। तीसरा और आखिरी तरीका है कि सांसद अपने अंगूठे के निशान से अपनी सीट पर बैठे बैठे ही हाजिरी लगा लें।

अटेंडेंस के लिए लाइन नहीं लगानी होगी

बात करें अभी तक की तो इसके पहले अटेंडेंस लगाने के लिए हाउस के बाहर हस्ताक्षर करने जाना पड़ता था। एक साथ कई सांसदों के हाजिरी लगाने के लिए आ जाने से कई बार भीड़ भी लग जाया करती थी। सांसदों को हाजिरी लगाने में आ रही इस समस्या को दूर करने के लिए ही इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com