Dhanbad: चार्जर चोरी को लेकर भड़का साम्प्रदायिक विवाद, हुआ हिंसक झड़प और बमबाजी, धारा 144 लागू

Section 144 in Katras, Dhanbad,Communal dispute, Jharkhand, Dhanbad News, Katras
Dhanbad:चार्जर चोरी को लेकर भड़का साम्प्रदायिक विवाद, हुआ हिंसक झड़प और बमबाजी, धारा 144 लागू Pic Source: Social Media
Published on: 
Updated on: 

धनबाद: झारखंड (Jharkhand)  के धनबाद (Dhanbad) कतरास (Katras) में चार्जर चोरी को लेकर दो समुदायों में तनाव हो गया था। तनाव इस कदर बढ़ी कि धारा 144 लागू करने का आदेश आ गया, जिसके बाद बाघमारा अंचल के कैलुडीह, छाताबाद, आकाश किनारी के संपूर्ण परिधि में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लगा दी गई है।

क्या है मामला

कतरास (Katras) के कैलुडीह खटाल में गुरुवार की रात एक आटो की बैट्री का चार्जर चोरी हो गया। आटो मालिक ने चोरी का आरोप दूसरे समुदाय के लोगों पर लगाया, जिसके बाद सांप्रादायिक विवाद भड़क उठा। दो समुदाय में झड़प हो गई। विवाद  इतना बढ़ा कि तोड़फोड़ और बमबाजी शुरू हो गई। मामले को लेकर 24 घंटे में 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।

इस मामले में एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी ने बाघमारा अंचल के कैलुडीह, छाताबाद, आकाश किनारी के सभी क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए निषेधाज्ञा जारी की है। क्षेत्र में शांति बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com