उत्तर प्रदेश के मथुरा में डेंगू का कहर, रूसी मूल की महिला समेत तीन की मौत

Dengue
File Photo
Published on: 
Updated on: 

मथुरा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) जनपद में रूसी मूल की महिला (Russian Woman) सहित डेंगू (Dengue) पीड़ित तीन व्यक्तियों की मौत (Death) हो गई। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार, इनके अलावा बीते 24 घंटो में डेंगू के 17 नए मरीज भी सामने आए हैं।

स्थानीय अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि वृन्दावन में सुनरख रोड स्थित मधुवन कॉलोनी निवासी रूसी मूल की भारतीय नागरिकता प्राप्त काशीनोवा एन्ना (42) कुछ दिन से बुखार से पीड़ित थी। उनके पति जगमोहन चंद स्थानीय स्तर पर ही एन्ना का इलाज करा रहे थे।

शर्मा ने बताया कि मंगलवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने पर एन्ना को के डी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के पश्चात डेंगू की पुष्टि हुई। दोपहर बाद इलाज के दौरान ही एन्ना की मृत्यु हो गई। संचारी रोग प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि नौहझील ब्लॉक क्षेत्र के भिदौनी गांव की नत्थो देवी (46) व वृन्दावन के जैंत गांव निवासी महेंद्र के छह वर्षीय पुत्र मनोज की भी डेंगू से मौत होने की जानकारी मिली है।

सिंह ने बताया कि बीते 24 घंटों में डेंगू के 17 नए मामले सामने आए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में लगातार नमूने एकत्र किए जा रहे हैं व साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com