Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘जनसंख्या के आधार पर परिसीमन दक्षिण भारत के साथ अन्याय’, खरगे ने स्टालिन का किया समर्थन

कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक के लोगों से एकजुट होने और उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जब मुद्दा कर्नाटक और उसके विकास से संबंधित हो, तो सभी को एक सुर में बोलना चाहिए।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Mar 16, 2025 | 09:46 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कर्नाटक: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि यदि निर्वाचन क्षेत्रों की परिसीमन प्रक्रिया जनसंख्या पर आधारित होगी, तो यह दक्षिणी राज्यों के साथ अन्याय होगा, क्योंकि इससे लोकसभा में उनका प्रतिनिधित्व कम हो जाएगा। उन्होंने लोगों से इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय केएच पाटिल के जन्मशती समारोह को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की और शिक्षा पर कथित रूप से कम जोर दिए जाने तथा शैक्षणिक संस्थानों में बड़ी संख्या में रिक्तियों पर चिंता जताई।

कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार सहकारी संघवाद की बात करती है। अगर सहकारी संघवाद है, तो लोगों को वह धनराशि क्यों नहीं मिल रही, जिसके वे हकदार हैं? क्या कर्नाटक में सहकारी समितियों को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से वह धनराशि मिल रही है, जो उन्हें मिलनी चाहिए? इसमें 58 प्रतिशत की कमी आई है।

कर्नाटक के लोगों से एकजुट होने की अपील

कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक के लोगों से एकजुट होने और उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जब मुद्दा कर्नाटक और उसके विकास से संबंधित हो, तो सभी को एक सुर में बोलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन की योजना बनाई जा रही है। इसके जरिये दक्षिण भारत में संसदीय और विधानसभा सीटों की संख्या कम करने का प्रयास किया जा रहा है। परिसीमन से उत्तरी राज्यों के प्रतिनिधित्व में 30 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी खबरें सामने आ रही हैं और हमें इंतजार करना चाहिए तथा देखना चाहिए। यदि ऐसा होता है, तो यह अन्याय होगा। हमें इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

1000 करोड़ की टेंडर रद्द करना काफी नहीं, कांग्रेस बोली, दोषियों की जांच कर करें कार्रवाई

केरल चुनाव: लेफ्ट में कुछ भी ‘लेफ्ट’ नहीं बचा…Rahul Gandhi ने LDF पर साधा निशाना; पीएम मोदी पर कही यह बात

Priyanka Chaturvedi का राज्यसभा कार्यकाल खत्म, खरगे और पीएम मोदी से मुलाकात चर्चा में

बारामती-राहुरी में कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, उद्धव की विप सीट के लिए राउत का संयमित रुख

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

कांग्रेस अध्यक्ष का केंद्र सरकार पर हमला

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र को वह महत्व नहीं मिल रहा, जिसका वह हकदार है। उन्होंने शिक्षा के लिए केंद्रीय वित्त पोषण में कटौती का आरोप लगाते हुए कहा कि नवोदय विद्यालय हों, केंद्रीय विद्यालय हों या विश्वविद्यालय हों, जितने रिक्त पद भरे जाने चाहिए, जितने शिक्षकों की नियुक्ति की जानी चाहिए, उसके मुकाबले महज 50 प्रतिशत पदों पर ही भर्तियां हो रही हैं। खरगे ने सवाल किया कि यदि केंद्रीय विश्वविद्यालयों, आईआईटी, आईआईएम (भारतीय प्रबंधन संस्थान) और केंद्रीय विद्यालयों में 50 प्रतिशत पद खाली रहेंगे, तो हमारे बच्चे कैसे पढ़ेंगे और आगे बढ़ेंगे?’

Delimitation of constituencies on basis of population would unfair to southern states said mallikarjun kharge

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2025 | 09:46 PM

Topics:  

  • Bharatiya Janata Party
  • Congress
  • Delimitation
  • Mallikarjun Kharge

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.