Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में झमाझम बारिश

  • By अविनाश पांडे
Updated On: Jul 11, 2022 | 04:03 PM

Photo Credit tiwtter-ANI

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में आज दोपहर में अच्छी बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से बहु-प्रतीक्षित राहत मिली। नगरवासियों के लिए सुबह उमस भरी रही और साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता दर 75 प्रतिशत रही। लेकिन दोपहर के बाद से आसमान में बादल छाने लगे और फिर बारिश शुरू हो गई। मानसून 30 जून को ही दिल्ली पहुंचा लेकिन उसके बाद से राष्ट्रीय राजधानी में अपेक्षित बारिश नहीं हुई।

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला के अनुसार पिछले 10 दिनों में सिर्फ 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने रविवार को कहा था कि दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को बारिश नहीं होने का अनुमान है। आज सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है। अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

Vidarbha Weather: विदर्भ में कड़ाके की ठंड! नागपुर में सीजन का ‘सबसे कूल-डे’, IMD ने जारी किया अलर्ट

नागपुर का मौसम: सर्द हवाओं और कोहरे ने बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले 5 दिनों का हाल

आज का मौसम 6 जनवरी 2026: बर्फबारी और कड़ाके की ठंड का टॉर्चर, उत्तर भारत में कोहरे का ‘येलो’ अलर्ट

महाराष्ट्र में फिर से शीतलहर आएगी, मुंबई, पुणे और ‘इन’ जिलों के लिए अलर्ट, जानें इस हफ़्ते का मौसम

#WATCH | Rain lashes parts of the National Capital. Visuals from Vijay Chowk pic.twitter.com/Ol8Mt4BYmr — ANI (@ANI) July 11, 2022

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अपराह्न 2:45 बजे पर ‘संतोषजनक’ (80) श्रेणी में दर्ज किया गया। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है।(एजेंसी)

Delhiites get relief from sultry heat rain in many areas

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2022 | 04:03 PM

Topics:  

  • Capital Delhi
  • IMD

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.