दिल्ली में झमाझम बारिश, टूटा 20 साल का रिकॉर्ड, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi, Delhi weather, Delhi rain, Delhi rain breaks record, Delhi rain breaks 20-year record
दिल्ली में शनिवार को हुई भारी बारिश बाद जगह-जगह जल भराव की स्थिति। Pic Source- Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: दिल्ली  (Delhi) में शनिवार को रिकार्ड तोड़ मूसलाधार बारिश हुई। यह इस मानसून की पहली मूसलाधार बारिश थी। कल के दिन दिल्ली में हुई पहली भारी मूसलाधार बारिश ने 20 सालों का रिकॉर्ड का तोड़ दिया है। वहीं रविवार की सुबह यानी आज भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। बारिश की वजह से राजधानी की कई सड़कें, कई इलाके पानी से लबालब हैं। साथ ही कई तरह की परेशानियां देखने को मिल रही हैं।

सबसे ज्यादा बारिश1958 में हुई थी 
आईएमडी यानी मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में 126.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जो कि बीते दो दशक यानी 20 साल में अब तक किसी भी दिन इतनी बारिश नहीं हुई थी। इससे पहले 10 जुलाई 2023 को 133.44 एमएम यानी मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसके बाद जुलाई 2013 में दिल्ली में 123.4 एमएम और साल 2022 में 01 जुलाई को 177 में बारिश हुई थी। दिल्ली में अब तक सबसे ज्यादा बारिश 21 जुलाई 1958 को 266.2 एमएम बारिश हुई थी। 

भारी बारिश से बढ़ी समस्याएं
भारी बारिश की वजह से दिल्ली के भीतर कई समस्याएं देखने को मिल रही हैं। शनिवार को हुए मूसलाधार बारिश के कारण नाले उफान पर हैं। सड‍़कें जलमग्न हैं। जिस वजह से लोगों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ रहा है।