‘राम सेतु’ को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में नौ मार्च को होगी सुनवाई
- Written By: सुभाष यादव
Updated On:
Feb 23, 2022 | 12:44 PM
सुप्रीम कोर्ट (File Photo)
नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ‘राम सेतु’ को राष्ट्रीय धरोहर स्थल घोषित करने के लिए केंद्र (Modi Govt) को निर्देश देने का अनुरोध करने वाली भारतीय जनता पार्टी नेता सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) की याचिका पर नौ मार्च को सुनवाई के लिए बुधवार को राजी हो गया।
प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ को स्वामी ने बताया कि याचिका पर पिछले कई महीनों से सुनवाई नहीं हुई और इसे कार्य सूची से हटाया नहीं गया है।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CBI जांच की याचिका खारिज की, SC में पहले से लंबित है केस
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी कर पूछा- क्यों न आपकी जमानत रद्द कर दी जाए
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
पीठ ने कहा, ‘‘हम इस पर नौ मार्च को सुनवाई करेंगे।”स्वामी ने पिछले साल आठ मार्च को अपनी याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए पेश किया था। इससे पहले 23 जनवरी 2020 को उच्चतम न्यायालय ने कहा कि वह स्वामी की याचिका पर तीन महीने बाद विचार करेगा। (एजेंसी)
Delhi subramanian swamy declare ram setu as national heritage supreme court hearing on 9th march
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 23, 2022 | 12:44 PM
