दिल्ली ब्लास्ट पर अमित शाह की हाईलेवल मीटिंग, सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों आला अधिकारी होंगे शामिल
Red Fort Explosion: अमित शाह ने कहा, 'यह कहना मुश्किल है कि घटना का कारण क्या था। जब तक विस्फोट स्थल से बरामद नमूनों का फॉरेंसिक और एनएसजी द्वारा विश्लेषण नहीं किया जाता, हम कुछ नहीं कह सकते।'
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिल्ली ब्लास्ट पर अमित शाह
Amit Shah Meeting on Delhi Blast: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि लाल किले के पास हुए धमाके की जांच में सभी विकल्प खुले रखे गए हैं और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। रविवार शाम हुए इस भीषण विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हैं।
सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय में मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई जा सकती है, जिसकी अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया विभागों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे।
आई20 कार में हुआ था धमाका
अमित शाह ने लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और उसके बाद धमाके वाली जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि धमाका शाम करीब 7 बजे लाल किले के पास ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी एक हुंडई आई20 कार में हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि तीन से चार अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और पास से गुजर रहे पैदल यात्री व ऑटोरिक्शा सवार लोग घायल हो गए। गृह मंत्री ने कहा, “यह घटना अत्यंत दुखद है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
सरकारी कर्मचारियों के AC पर लगेगी लगाम, गुजरात सरकार के नए आदेश, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का करना होगा इस्तेमाल
Delhi Toll System: दिल्ली के 156 टोल पर नया सिस्टम लागू होगा, बिना रुके टैक्स कटेगा, मिलेगी राहत
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराकर प्लेन के उड़े परखच्चे, मंजर देख सहम गए लोग, देखें खौफनाक VIDEO
क्या यह आतंकी हमला था?
जब पत्रकारों ने शाह से पूछा कि क्या यह आतंकी हमला था, तो उन्होंने कहा, “यह कहना अभी जल्दबाज़ी होगी कि घटना का कारण क्या था। जब तक फॉरेंसिक टीम और एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) द्वारा घटनास्थल से मिले नमूनों का विश्लेषण नहीं हो जाता, तब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। लेकिन हम किसी भी संभावना को खारिज नहीं कर रहे हैं और हर एंगल से जांच जारी है।”
फिलहाल एनआईए, स्पेशल सेल और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर मौजूद हैं और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन आया सामने, राजधानी को दहलाने वाले घटना को लेकर बड़ा खुलासा
संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद से दिल्ली समेत एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित कर .दिया गया है। विशेष रूप से लाल किला, इंडिया गेट, जामा मस्जिद और चांदनी चौक जैसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इधर, सोमवार सुबह फरीदाबाद के बड़ी माता इलाके से आरडीएक्स और अन्य विस्फोटक मिलने की खबर ने एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है। इसके बाद गुजरात, यूपी और हरियाणा में कई जगहों पर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
