- Hindi News »
- India »
- Delhi Indias Blunt Reply To America Take Action Against Sfj Issue Of Khalistan To Be Solved Rajnath Singh Tulsi Gabbard Usa Inteligence Officer India Visit Defence Deal Ajit Dobhal
भारत का अमेरिका को दो-टूक जवाब, SFJ पर एक्शन लो वरना…,खालिस्तान की गुत्थी सुलझानी ही होगी
- Written By: सौरभ शर्मा
अमेरिकी नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड अपनी ढाई दिन की भारत यात्रा पर है, यहां उनकी मीटिंग देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ हुई ।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तुलसी गबार्ड और खालिस्तानी आतंकी पन्नू् (सोर्स - सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अमेरिकी नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर (DNI) तुलसी गबार्ड की भारत यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका में सक्रिय खालिस्तानी संगठन “सिख फॉर जस्टिस” (SFJ) की भारत-विरोधी गतिविधियों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने अमेरिकी प्रशासन से इस संगठन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की। सूत्रों के अनुसार, भारत ने अमेरिका से SFJ के खिलाफ ठोस कदम उठाने और उसकी भारत-विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।
इस मुलाकात में रक्षा और खुफिया जानकारी साझा करने पर भी गहराई से चर्चा हुई, जिससे दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को नई दिशा मिलेगी। तुलसी गबार्ड अपनी ढाई दिन की भारत यात्रा पर रविवार को दिल्ली पहुंचीं। यह ट्रम्प प्रशासन की पहली उच्चस्तरीय यात्रा मानी जा रही है।
भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग पर चर्चा
सोमवार को राजनाथ सिंह और तुलसी गबार्ड के बीच अहम बैठक हुई, जिसमें रक्षा और खुफिया जानकारी साझा करने के मुद्दों पर बातचीत हुई। राजनाथ सिंह ने बैठक के बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सम्बंधित ख़बरें
भारत दौरे पर आ रहे ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM रिचर्ड मार्लेस; राजनाथ सिंह के साथ होगी इन अहम मुद्दों पर चर्चा
NEET Exam 2026: नीट परीक्षा को लेकर सरकार अलर्ट, रक्षा मंत्री राजनाथ के आवास पर हुई हाई-लेवल बैठक
Navabharat Nishanebaaz: नहीं रह गया आपसी विश्वास, तुलसी ने छोड़ा ट्रंप का साथ
शिर्डी में रक्षा एवं अंतरिक्ष हब की शुरुआत, राजनाथ सिंह बोले- निजी कंपनियां अब हथियार निर्माण में अहम
डोभाल और गबार्ड की अहम बैठक
इससे पहले, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और तुलसी गबार्ड के बीच एक द्विपक्षीय बैठक भी हुई। इस बैठक में भारत और अमेरिका के बीच खुफिया जानकारी साझा करने के तरीकों को मजबूत करने और सुरक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों अधिकारियों ने दुनियाभर के खुफिया प्रमुखों के एक सम्मेलन की अध्यक्षता भी की। माना जा रहा है कि यह बैठक भारत-अमेरिका वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने में अहम भूमिका निभाएगी।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती
भारत और अमेरिका के बीच हाल के वर्षों में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग बढ़ा है। दोनों देश आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर मिलकर काम कर रहे हैं। SFJ जैसे संगठनों पर भारत की कड़ी आपत्ति यह दर्शाती है कि आतंरिक सुरक्षा को लेकर भारत किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है। यह बैठक न केवल भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग को नया आयाम देगी बल्कि सुरक्षा और खुफिया साझेदारी को भी मजबूत करेगी।
Delhi indias blunt reply to america take action against sfj issue of khalistan to be solved rajnath singh tulsi gabbard usa inteligence officer india visit defence deal ajit dobhal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














