Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Delhi: GTB अस्पताल में छापेमारी, सड़ रहे हजारों के मेडिकल सामान पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO

CM रेखा को छापेमारी के दौरान 166 वेंटिलेटर, 36,000 पीपीई किट, 458 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और अन्य मेडिकल उपकरण बेकार पड़े मिले। उन्होंने कहा कि यह हाल सिर्फ GTB अस्पताल का नहीं, बल्कि दिल्ली के कई अस्पतालों का है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Mar 05, 2025 | 03:05 PM

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोर्स - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: मंगलवार शाम दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अचानक गुरु तेग बहादुर (GTB)अस्पताल पहुंचीं और वहां के हालात देखकर हैरान रह गईं। अस्पताल के गोदाम में कोरोना काल के दौरान खरीदा गया करोड़ों का मेडिकल सामान पड़ा सड़ रहा था। CM गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों को डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है और इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

करोड़ों का सामान बेकार, CM  ने दिखाई अस्पतालों की बदहाली

#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने GTB अस्पताल का दौरा कर निरीक्षण किया। pic.twitter.com/glnGlUbKgB

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2025


छापेमारी के दौरान 166 वेंटिलेटर, 36,000 पीपीई किट, 458 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और अन्य मेडिकल उपकरण बेकार पड़े मिले। उन्होंने कहा कि “यह हाल सिर्फ GTB अस्पताल का नहीं, बल्कि दिल्ली के कई अस्पतालों का है।” उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “जो लोग 2500 करोड़ की मांग कर रहे हैं, उन्हें देखना चाहिए कि उन्होंने दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था का क्या हाल कर दिया है!”

अस्पताल की इमारतें अधूरी, करोड़ों की बर्बादी

यहां देखें दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का पूरा बयान

#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "… ये पूरा गोदाम पूरी तरह भरा है… यहां 166 वेंटिलेटर और 36,000 पीपीई किट पड़ी हैं… यह एक अस्पताल की बात नहीं बल्कि कई अस्पतालों का हाल है… दिल्ली सरकार के अस्पताल और यहां का स्वास्थ्य विभाग बीमार है… जो लोग चिल्ला… https://t.co/klwQpwawWt pic.twitter.com/NcMD8wJKh9

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2025


CM गुप्ता ने बताया कि कोरोना के दौरान स्पोर्ट्स ग्राउंड और पार्किंग एरिया में बनाई गई सात अस्थायी इमारतों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन इनमें से कई अब तक अधूरी पड़ी हैं। GTB अस्पताल में बनाई गई इमारत का अब तक केवल 60% काम ही पूरा हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि “अगर इन इमारतों पर 2500 करोड़ भी खर्च कर दिए जाएं, तब भी इनका कोई उपयोग नहीं होगा!”

देश की अन्य रोचक खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें।

छह महीने से कर्मचारियों को नहीं मिली सैलरी

CM गुप्ता ने छापेमारी के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों से भी मुलाकात की, जिन्होंने बताया कि उन्हें पिछले छह महीनों से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इंफ्रास्ट्रक्चर की हालत दयनीय है और मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा। उन्होंने आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार का स्वास्थ्य और शिक्षा मॉडल पूरी तरह फेल रहा।बता दें कि दिल्ली की बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था पर दिल्ली विधानसभा में भी हंगामा हुआ था। जब सीएम रेखा गुप्ता के भाषण के बीच में बाधा डालने पर AAP विधायक जनरल सिंह को बाहर निकाला दिया था। कैग रिपोर्ट को लेकर सदन में खूब नोकझोंक हुई थी।

Delhi cm rekha gupta makes a big revelation on the raid at gtb hospital where medical supplies worth thousands were rotting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 04, 2025 | 09:13 PM

Topics:  

  • Delhi Assembly
  • Health Ministry
  • Rekha Gupta

सम्बंधित ख़बरें

1

‘दिल्ली मित्र’ ऐप होगा लॉन्च, कैबिनेट ने दी मंजूरी, लोग सीधे शिकायत कर सकेंगे दर्ज

2

नर्सिंग इंटर्न्स के लिए खुशखबरी, स्टाइपेंड 2630 गुना बढ़ा, दिल्ली कैबिनेट का बड़ा फैसला

3

‘संविधान को सिर पर रखकर नाचने वाले लोग…’, पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

4

Video: कान्हा की भक्ति में लीन हुई CM रेखा गुप्ता, इस्कॉन और बांके बिहारी मंदिर में किए दर्शन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.