Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘जैश के मॉड्यूल के जरिए PAK खुफिया एजेंसी…’, दिल्ली ब्लास्ट पर बड़ा खुलासा! Ex-DGP ने कही ये बात

Jaish-e-Mohammed: लाल किले के बाहर मेट्रो स्टेशन के गेट के पास हुए धमाके में13 लोगों की मौत होचुकी है। वहीं, सभी जांच एजेंसियां इस हमले की तह तक पहुंचने के लिए गहन जांच कर रही हैं।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Nov 11, 2025 | 04:37 PM

दिल्ली ब्लास्ट

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi Blast News: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार (10 नवंबर, 2025) को हुए कार बम धमाके को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एस. पी. वैद ने मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, “मेरा मानना है कि यह जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के मॉड्यूल के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की सोची-समझी साजिश थी। साल 2014 के बाद से वे भारत के अंदर कोई बड़ी घटना अंजाम देने में नाकाम रहे हैं, इसलिए अब वे कुछ बड़ा करने के लिए बेताब थे।”

न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में वैद ने कहा कि, “यह एक बड़ी साजिश थी, और इसके नाकाम होने के बावजूद धमाका बेहद शक्तिशाली था। मुझे लगता है कि जब इन सभी डॉक्टरों के मॉड्यूल को दबा दिया गया, तो डॉ. उमर ने खुद को आत्मघाती हमलावर के रूप में पेश करने का फैसला किया।” उन्होंने बताया कि डॉ. उमर पुलवामा का रहने वाला था और उसने लाल किले के बाहर इस आत्मघाती हमले को अंजाम दिया। इस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हुई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

#WATCH | Jammu, J&K: On blast near Red Fort in Delhi, former J&K DGP SP Vaid says, “…I think after the module of all these doctors (arrested/suspects in explosives seizure and blast case) was busted, Dr Umar became a suicide bomber. It is being said that he is a resident of… pic.twitter.com/8mIUJypN5a — ANI (@ANI) November 11, 2025

सम्बंधित ख़बरें

लैंबोर्गिनी वाले ‘रईसजादे’ को बचाने का प्लान फेल! ड्राइवर के सरेंडर वाली चाल नाकाम, योगी की एंट्री से पलटा खेल

BNP नेता की आंख निकाल ले गए जमाती…बांग्लादेश में मतदान से पहले चरम पर चुनावी हिंसा, सदमे से मां की मौत

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्कूल में गोलीबारी, हमलावर समेत 10 लोगों की मौत, कई घायल

UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत का समर्थन करेगा चीन? दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग, सीमा विवाद पर भी सहमति!

उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह जैश (जैश-ए-मोहम्मद) के मॉड्यूल के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की साजिश थी। 2014 के बाद वे भारत के अंदर कुछ बड़ा हादसा कर नहीं पा रहे थे, इसलिए वे कुछ करने के लिए बेचैन थे. इस हमला कोई एक दिन की साजिश नहीं है, बल्कि मेरा मानना है कि इसे अंजाम देने के लिए कई महीनों तक साजिश रची गई है।’

‘पढ़े-लिखे लोगों में बढ़ रही कट्टरता बड़ी चुनौती’

पूर्व डीजीपी ने आगे कहा, ‘कश्मीर घाटी के युवा-युवतियों का डॉक्टर बनना सबसे बड़ा सपना होता है, लेकिन डॉक्टर बनने के बावजूद भी अगर कोई कट्टरवादी बनकर अपने ही देशवासियों को मारने और अपने ही देश को तोड़ने के लिए तैयार हो जाता है, तो सोचिए वहां किस तरह की कट्टरता फैलाई जा रही है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘देश को यह देखना होगा कि हम इस मोर्चे पर क्या कर रहा है। अगर पीएचडी, MBBS करने वाले डॉक्टर्स, इंजीनियरों को भी कट्टरवादी बनाया जा रहा है, तो यह एक बड़ी चुनौती है और हमें इस मोर्चे पर काम करने की जरूरत है।’

Delhi blast jammu kashmir ex dgp sp vaid hinted over pakistan isi jaish e mohammed module attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2025 | 03:59 PM

Topics:  

  • Breaking News
  • Delhi Blast
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.