रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे जम्मू-कश्मीर, सांबा में BRO के 90 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Defense Minister Rajnath Singh (Jammu-Kashmir)
Defense Minister Rajnath Singh Photo Source: ANI
Published on
Updated on

जम्मू-कश्मीर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)  मंगलवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) पहुंचे। राजनाथ सिंह ने यहां सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा विकसित परियोजनाओं का उद्घाटन किया। यह उद्घाटन समारोह जम्मू-कश्मीर के सांबा में हुआ।

सांबा में 90 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा विकसित परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए जम्मू पहुंचे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा विकसित परियोजनाओं का उद्घाटन किया।  सांबा में 90 विकास परियोजनाओं (90 development projects) का उद्घाटन किया।

 सीमावर्ती इलाके जो दुर्गम और कठिन माने जाते हैं, वहां पर इन्फ्रा डेवलप करना आज बाएं हाथ का खेल: रक्षा मंत्री
देवक ब्रिज साइट से कई BRO परियोजनाओं के उद्घाटन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आप सभी जानते होंगे कि अभी हाल ही में ISRO ने "शिवशक्ति प्वांइट" पर सफल लैंडिंग करा कर चांद पर भी भारत का झंडा गाड़ दिया है। लेकिन एक समय वह भी था, जब ISRO एक सैटेलाइट तक नहीं छोड़ पाता था। हम दूसरे देशों के पास जाकर अपने सैटेलाइट अंतरिक्ष में लांच करवाते थे। लेकिन धीरे-धीरे ISRO अपनी मेहनत व लगन से इस काम में इतना एक्सपर्ट बन गया, कि आज स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है।

सीमावर्ती इलाकों, जो दुर्गम व कठिन माने जाते हैं, वहां पर भी इन्फ्रा डेवलप करना आपके लिए आज बाएं हाथ का खेल बन चुका है। आज आप सबकी मेहनत का परिणाम यह है, कि आपने इस कठिन व मुश्किल से दिखने वाले काम को भी इतना आसान कर दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com