Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर UP के सहारनपुर में जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Jun 28, 2023 | 06:18 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad) पर उत्तर प्रदेश सहारनपुर (Saharanpur) के देवबंद में जानलेवा हमला हुआ है। भीम आर्मी नेता चंद्र शेखर आजाद के काफिले पर कर से आए हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। हमले के बाद इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।  हमले की तस्वीर सामने आई है, इसमें दिख रहा है कि भीम आर्मी चीफ को कमर के पास से गोली छूते हुए निकल गई। साथ ही गाड़ी के शीशे टूटे दिख रहे हैं।

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा, “आधे घंटे पहले, चंद्र शेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। एक गोली उनके पास से निकल गई। वह ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

BIG: Dalit leader Chandra Shekhar Azad attacked in Saharanpur. A bullet grazed him. Azad has been taken to the hospital and is reportedly fine. The same cannot be said about Uttar Pradesh’s law and order. — Rohini Singh (@rohini_sgh) June 28, 2023

नगर पुलिस अधीक्षक अभिमन्‍यू मांगलिक ने बताया कि आजाद देवबंद में अपने एक समर्थक के घर तेहरवी में शामिल होने गए थे। उन्होंने बताया कि हमला तब हुआ जब वह वहां से वापस लौट रहे थे।  मांगलिक ने बताया, ‘‘हमलावर एक कार में थे और उन्होंने आजाद की एसयूवी पर गोलियां चला दीं। एक गोली आजाद के पेट को छू कर निकल गयी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” पुलिस सूत्रों के अनुसार हमले के बाद हमलावर मौके से भाग गये, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मेरे लोगों ने उन्हें पहचान लिया: चंद्रशेखर आज़ाद 

भीम आर्मी चीफ ने कहा, “मुझे ठीक से याद नहीं है लेकिन मेरे लोगों ने उन्हें पहचान लिया। उनकी कार सहारनपुर की ओर चली गई। हमने यू-टर्न ले लिया। घटना के वक्त मेरे छोटे भाई समेत हम पांच लोग कार में थे।” 

शिवपाल सिंह ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”प्रदेश में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अराजक तत्व अपने सभी हदों और सरहदों को तोड़ने लगे हैं। यूपी में विपक्ष अब सत्ता और अपराधियों दोनों के निशाने पर हैं। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हुआ जानलेवा हमला प्रदेश के खोखले हो चुके कानून व्यवस्था के लिए एक अलार्म है। जाग जाओ सरकार!”

Deadly attack on bhim army chief chandrashekhar azad in ups saharanpur hospitalized

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2023 | 06:18 PM

Topics:  

  • Bhim Army Chief Attacked

सम्बंधित ख़बरें

1

‘आज दिल्ली सो नहीं पाएगी’: चंद्रशेखर की हुंकार! रैली से क्यों गायब थी चुनौती देने वाली ‘गर्लफ्रेंड’?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.