Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीमा हैदर को नहीं जाना होगा पाकिस्तान…भारत में जन्मी बेटी बनी वरदान, वकील एपी सिंह ने किया बड़ा दावा

पबजी पर हुए प्यार के लिए तीन देशों की 'सीमा' लांघकर भारत आई सीमा हैदर पाकिस्तान नहीं लौटी हैं। जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं, जिस पर सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: May 01, 2025 | 11:09 AM

वकील एपी सिंह व सीमा हैदर (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने की समय सीमा समाप्त हो गई है। लेकिन पबजी पर हुए प्यार के लिए तीन देशों की ‘सीमा’ लांघकर भारत आई सीमा हैदर पाकिस्तान नहीं लौटी हैं। जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं, जिस पर सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

सीमा हैदर का केस लड़ रहे वकील एपी सिंह का दावा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 18 मार्च को नोएडा में जन्मी सीमा हैदर की बेटी का जन्म प्रमाण पत्र बना दिया है। ऐसे में अब वह भारत की नागरिक कहलाएगी। अब वह एक भारतीय नागरिक की पत्नी होने के साथ ही एक भारतीय बेटी की मां भी है।

बेटी को मिला बर्थ सर्टिफिकेट

एपी सिंह का कहना है कि सीमा ने पाकिस्तान में ही हिंदू धर्म अपना लिया था। बाद में उसने भारतीय नागरिक सचिन मीणा से नेपाल और भारत दोनों जगह हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। सीमा 18 मार्च को सचिन के बच्चे की मां भी बन गई है। जिसका नाम ‘भारती’ रखा गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बेटी का जन्म प्रमाण-पत्र भी जारी कर दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

गावस्कर-कपिल देव को सता रही इमरान खान की चिंता, 14 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा शहबाज शरीफ को लेटर, क्या है मांग?

बांग्लादेश में सरकार बनने से पहले ही सियासी रार, शपथ ग्रहण में दिखा तनाव, जमात ने तारिक को दिया अल्टीमेटम

नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के SLR कोच में लगी आग, नागपुर के पास हुआ हादसा, देखें VIDEO

ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित….महाराष्ट्र का ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल

क्या कुछ बोले एपी सिंह?

उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को सीमा ने सरकार से अपील की थी कि उसे भारत में रहने दिया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पहलगाम आतंकी हमले से सीमा हैदर का नाम जोड़कर निशाना बना रहे हैं जो कि दुःखद और पूरी तरह से गलत है। इस मामले को मानवीय आधार पर देखा जाना चाहिए।

पाक में ही अपनाया हिंदू धर्म

एपी सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में रहते हुए सीमा ने अपने पहले पति को तलाक दे दिया था और अपने पिता के घर चली गई थी। पिता की मौत के बाद उसकी बात भारत के सचिन मीना से हुई। बाद में दोनों में दोस्ती हो गई और सीमा ने पाकिस्तान में ही हिंदू धर्म अपना लिया।

देश और दुनिया की सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वकील एपी सिंह ने कहा कि यह सब होने के बाद सीमा नेपाल आ गई, जहां उसने सचिन से शादी कर ली। फिर वह कानूनी तौर पर भारत आ गई। उन्होंने कहा कि वैसे भी सीमा हैदर के नागरिकता के कागजात भारत सरकार और राष्ट्रपति के पास विचाराधीन हैं। जिसके बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Daughter born in india become boon for seema haider lawyer ap singh made big claim

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2025 | 11:09 AM

Topics:  

  • Latest News
  • Pakistan
  • Seema Haider

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.