Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोविड-19 बॉडी बैग ‘घोटाला’: मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर को राहत, अदालत ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 04, 2023 | 05:35 PM

मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर (Kishori Pednekar) को कोविड-19 महामारी (Covid-19 pandemic) के दौरान संक्रमण से जान गंवाने वाले मरीजों के शव रखने के लिए खरीदे गए ‘बॉडी बैग’ में कथित घोटाले (Covid-19 body bag purchase ‘scam) के आरोप में सोमवार को गिरफ्तारी से दो दिनों की अस्थायी राहत मिल गई। मुंबई पुलिस ने बंबई उच्च न्यायालय (Bombay High Court) को बताया कि वे किशोरी को अगले दो दिन तक गिरफ्तार नहीं करेंगे, जिसके बाद उन्हें यह अस्थायी राहत मिली।

एक निचली अदालत ने पिछले सप्ताह पेडनेकर की अग्रिम जमानत याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि वह एक ऐसे आर्थिक अपराध की आरोपी हैं, जिससे जनता का भारी भरकम राशि संलिप्त है। याचिका खारिज होने के बाद किशोरी ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। न्यायमूर्ति एन.जे. जामदार की एकल पीठ ने पेडनेकर की याचिका पर सुनवाई की।

पेडनेकर के वकील राहुल अरोते ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता एक पूर्व महापौर हैं, जिन्हें मामले में गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस की ओर से पेश हुए अभियोजक ने समय मांगा और कहा कि मामले के जांच अधिकारी अदालत में मौजूद हैं और पुलिस बुधवार तक कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगी। इसके बाद पीठ ने मामले को बुधवार के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

हाथों में 8 घंटे की बेटी…सामने शहीद पति का पार्थिव शरीर, इस विदाई को देख रो पड़ा पूरा देश- VIDEO

कांग्रेस ने महाराष्ट्र में बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की

एमवीए शासन के दौरान झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया गया, एसआईटी रिपोर्ट से संकेत: फडणवीस

प्रधानमंत्री मोदी से धारावी पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला रखने का अनुरोध करेंगे फडणवीस

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाख (ईओडब्लू) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120 (बी) (आपराधिक साजिश) सहित विभिन्न धाराओं के तहत पेडनेकर और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

शिकायत में महामारी के दौरान बीएमसी द्वारा संक्रमण से जान गंवाने वाले मरीजों के शव के लिए ‘बॉडी बैग’, अन्य के लिए मास्क व अन्य वस्तुओं की खरीद और स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रबंधन में अनियमितता व निधि का गलत तरीके से प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है।

पेडनेकर ने अग्रिम जमानत याचिका में दावा किया कि उन्हें मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है और उनके खिलाफ शिकायत राजनीतिक से प्रेरित है। उन्होंने दावा किया कि शिवसेना पार्टी में टूट के बाद उनपर मामला दर्ज किया गया और उन्हें उद्धव ठाकरे गुट से ताल्लुक रखने के लिए निशाना बनाया जा रहा है। (एजेंसी)

Covid 19 body bag scam relief to former mumbai mayor kishori pednekar court stays arrest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2023 | 05:35 PM

Topics:  

  • Kishori Pednekar
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.