मणिपुर में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़े, 24 घंटे में 2 मौतें; देश में कोविड संक्रमण में आई गिरावट

देश में कोरोना के नए मामलो में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में मात्र 61 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं हिंसाग्रस्त मणिपुर में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं।
मणिपुर में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़े, 24 घंटे में 2 मौतें; देश में कोविड संक्रमण में आई गिरावट
प्रतीकात्मक तस्वीर- कोरोना अपडेट
Updated on

नई दिल्लीः देश में कोरोना के मामलों में पिछले एक सप्ताह से लगातार गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा संक्रमित मरीज तेजी से रिकवरी भी कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी कोविड-19 बुलेटिन के मुताबिक देश में पिछले घंटे में 61 कोरोना के नए मरीज पाए गए हैं। वहीं 2 लोगों की मौत हो गई, जिसमें से एक मौत दिल्ली में और दूसरी मौत कर्नाटक में हुई है।

महाराष्ट्र की बात करें तो पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं आया है। 16 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।  जनवरी 2025 से अब तक कुल 1962 मरीजों में कोरोना संक्रमण पाया गया, जिसमें से 32 लोगों की मौत हो गई। अब सिर्फ 324 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा करोना संक्रमित मणिपुर में पाए गए हैं। बीते रोज 27 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि मणिपुर में कोरोना के मरीज भले ही तेजी से बढ़े हैं। इसके बावजूद भी सिर्फ 104 ही कोरोना के एक्टिव मामले हैं।

भारत में राज्यवार कोविड-19 स्थिति  

क्रम राज्य / केंद्र शासित प्रदेश सक्रिय मामले ठीक / डिस्चार्ज / प्रवासित मृत्यु (2025 से कुल) कल से बदलाव मृत्यु (कल से)
1 आंध्र प्रदेश 37 245 6 0 0
2 अरुणाचल प्रदेश 0 3 0 0 0
3 असम 45 45 0 9 0
4 बिहार 21 106 4 1 0
5 चंडीगढ़ 3 5 0 0 0
6 छत्तीसगढ़ 62 103 5 1
7 दिल्ली 512 2990 17 45 1
8 गोवा 5 22 0 0 0
9 गुजरात 649 2767 2 97 0
10 हरियाणा 86 361 0 8 0
11 हिमाचल प्रदेश 1 3 0 0 0
12 जम्मू और कश्मीर 17 35 0 0 0
13 झारखंड 16 38 1 4 0
14 कर्नाटक 280 2077 11 3 1
15 केरल*** 943 6598 39 100 0
16 लद्दाख 0 5 0 2 0
17 मध्य प्रदेश 98 164 4 10 0
18 महाराष्ट्र 324 1962 32 16 0
19 मणिपुर 104 8 0 27 0
20 मिजोरम 0 2 0 0 0
21 नागालैंड 1 0 0 0 0
22 ओडिशा 44 106 0 4 0
23 पुडुचेरी 5 115 0 0 0
24 पंजाब 59 73 3 6 0
25 राजस्थान 243 379 3 13 0
26 सिक्किम 45 111 0 7 0
27 तमिलनाडु 136 842 7 19 0
28 तेलंगाना 9 23 0 1 0
29 त्रिपुरा 3 3 0 1 0
30 उत्तराखंड 8 61 0 2 0
31 उत्तर प्रदेश 251 619 2 4 0
32 पश्चिम बंगाल 747 412 1 0 0
  • सक्रिय मामले: 4425

  • कल से सक्रिय मामलों में वृद्धि: 61

  • कुल ठीक हुए: 20,947

  • कल ठीक हुए: 830

  • कुल मृत्यु: 123

  • कल की मृत्यु: 2

कोविड के चार नए वैरिएंट मिले

गौरतलब है कि भारत में कोरोना के एक्टिव मरीजों में 4 प्रकार के अलग-अलग वैरिएंट ट्रेस हुए हैं। ICMR के निदेशक डॉ. राजीव बहल ने दक्षिण भारत और पश्चिम भारत में जिन वैरिएंट की पहचान की गई है, उनमें  LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 शामिल हैं। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इन वैरिएंट को चिंताजनक नहीं माना है। निगरानी में रखे गए वैरिएंट को कैटेगराइज किया गया है। चीन सहित एशिया के दूसरे देशों में बढ़ते कोरोना के मामलों में यही वैरिएंट मिला है।

Navbharat Live
navbharatlive.com