- Hindi News »
- India »
- Corona Active Cases Rise Above 6000 Six Dead In Last 24 Hours
जिसका डर था वही हुआ! कोरोना ने पकड़ ली तेज रफ्तार…एक्टिव केस पहुंचे 6 हजार के पार, 24 घंटे में निगल लीं इतनी जिंदगियां
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना के नए मामलों की संख्या 6 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में छः लोगों की मौत हुई है।
- Written By: अभिषेक सिंह

तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं। कोविड-19 जिस तेजी से फैल रहा है, उसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है, एक्टिव केस की संख्या भी 6 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 6 लोगों की मौत हुई है। केरल में अभी भी सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। वहीं, बिहार में शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 9 नए संक्रमित मामले सामने आने से हड़कंप मच गया।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना के नए मामलों की संख्या 6 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 6 लोगों की मौत हुई है। केरल में कोरोना से 3 जबकि कर्नाटक में 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं, तमिलनाडु में कोविड-19 से एक मरीज की मौत हुई है।
जनवरी से अब तक 61 लोगों की मौत
जनवरी 2025 से अब तक देशभर में कोरोना से 61 लोगों की मौत हुई है। इस साल की शुरुआत से अब तक दिल्ली में कोरोना से 7 लोगों की जान जा चुकी है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 665 हो गई है। पिछले 24 घंटे में राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
TMC के काउंसलर संजय दास की संदिग्ध मौत, घर में लटकता मिला शव, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
बिहार में भी तेजी से फैल रहा कोरोना
वहीं, बिहार की राजधानी पटना में पिछले 24 घंटे के दौरान 10 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। एक दिन में इतने मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने नागरिकों से घबराने की नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की अपील की है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की ये अपील
स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। दिल्ली समेत कई राज्यों में फिर से मास्क पहनने और भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को खास तौर पर सतर्क रहने की जरूरत है। केरल के अस्पतालों में मॉक ड्रिल की जा रही है, जबकि हिमाचल प्रदेश में अस्पताल परिसर में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।
Corona active cases rise above 6000 six dead in last 24 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें, हर साल सैलरी बढ़ोतरी 3% से 6% करने की मांग
May 23, 2026 | 05:12 PMखतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
May 23, 2026 | 05:05 PMMaithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
May 23, 2026 | 04:57 PMSleeping Posture For Health: रात में बाएं करवट सोएं या दाएं, कौन सी पोजिशन है स्वास्थ्य के लिए बेहतर? जानें
May 23, 2026 | 04:55 PMमार्को रुबियो की PM मोदी के साथ हाई-लेवल मीटिंग, अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता
May 23, 2026 | 04:48 PMडीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PMकॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के छत्रपति संभाजीनगर के वालूज स्थित घर पर बढ़ा सुरक्षा घेरा
May 23, 2026 | 04:36 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM












